अविस्मरणीय रहा शिरजगांव बंड का वैभवशाली पालकी समारोह
पूर्व राज्यमंत्री वसुधा देशमुख ने वारकरियों का किया सम्मान

अमरावती/दि.5 -चांदूर बाजार तहसील के शिरसगांव बंड में वैभवशाली शेगांव पालखी का आगमन हुआ. प्रकट दिन के अवसर पर शेगांव की ओर जाने वाली वारी जब पूरे वैभव और श्रद्धा के साथ शिरसगांव बंड से प्रस्थान करती है, तब इस वारी का दिव्य स्वरूप देखने वालों के लिए यह समारोह यादगार बन जाता है.
जिले का गौरव, कर्मयोगिनी पूर्व राज्यमंत्री वसुधाताई देशमुख का ऐतिहासिक वाडा तथा पंचक्रोशी में प्रसिद्ध श्रीराम मंदिर, शिरसगांव बंड में स्थित है. यहीं से प्रत्येक वर्ष प्रकट दिन के अवसर पर शेगांव वारी का आयोजन किया जाता है. श्री संत गजानन महाराज संस्थान की वारी की प्रतिकृति मानी जाने वाली यह शिरसगांव बंड की वारी अपनी अलग ही ख्याति रखती है. हर वर्ष वारकरियों और भक्तों को इस वारी का बेसब्री से इंतजार रहता है. इस वर्ष भी अपनी परंपरा और वैभव को कायम रखते हुए शेगांव वारी सफलतापूर्वक संपन्न हुई. सबसे पहले वारी का भव्य स्वागत किया गया. इसके पश्चात वारी गाँव की प्रदक्षिणा हेतु झेंडा चौक पहुँची, जहाँ वारकरियों ने ताल-मृदंग की संगति में भक्तिगीतों ने परिसर को भक्तिमय बना दिया. इसके बाद वारी शिरसगांव के श्रीराम मंदिर पहुँची, जहाँ पूर्व राज्यमंत्री वसुधाताई देशमुख के करकमलों से विधिवत पालखी पूजन संपन्न हुआ.
इस अवसर पर प्रा. अभयदादा देशमुख, सोनाली देशमुख, रंजना देशमुख, प्रकाशराव वानखडे देशमुख, मंगला देशमुख, निलांबरी देशमुख, राजेंद्र महल्ले, गुरुदेव सेवा वारकरी मंडल के अध्यक्ष बालासाहेब चर्जन, तुलशीदास सखाराम हटवार सहित अनेक वारकरी, पदाधिकारी तथा असंख्य ग्रामवासी भक्त उपस्थित थे.





