‘रंग रसिया’ भजन जमिंग से गूंज उठा महफिल लॉन

अमरावती – महेश महिला समिति की अध्यक्षा नीता राठी और उनकी टीम द्वारा एक भव्य ‘रंग रसिया’ कार्यक्रम का आयोजन महफिल लॉन में किया गया था. इस अवसर पर समिति सचिव रोशनी हेडा, कोषाध्यक्षा साक्षी राठी, प्राची बंग, मानसी कलंत्री, पूजा राठी, मोनिका कासट, रचना राठी, प्रियंका गट्टाणी, सपना मालानी, स्विटी मालपानी, छाया झंवर, आरती मालानी के साथ महेश महिला परिवार ने अपनी उपस्थिति दर्ज करवाकर सभी ने भजनों की जमिंग का आनंद लिया और समर्पण टीम की सराहना की.





