महापौर ने किया गांधी परिवार का धन्यवाद
निर्मला देवी के अवयव दान की प्रकट सराहना

अमरावती / दि.28 – रॉयली प्लॉट निवासी प्रतिष्ठित कांतिलाल गांधी की धर्मपत्नी निर्मला देवी गांधी के अवयवदान की सराहना करते हुए परिवार की तत्परता और दातृत्व के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की गई. आज पूर्वान्ह बडनेरा रोड स्थित जैन स्थानक में निर्मला देवी को समस्त समाज बंधुओं की ओर से भावभीने श्रध्दासुमन अर्पित किए गये. इस समय जैन समाज के पदाधिकारी और प्रतिष्ठित उपस्थित थे.
इसी अवसर पर हरिना नेत्रदान समिति की ओर से महापौर श्रीचंद तेजवानी के हस्ते गांधी परिवार को कृतज्ञता पत्र सौंपा गया. इस समय हरिना के सर्वश्री मनोज राठी, चंद्रकांत पोपट, प्रा. मुकेश लोहिया, रामप्रकाश गिल्डा, गांधी परिवार के कांतिलाल जी, सुनील, सुशील, राजेश, शरद और अन्य सदस्य उपस्थित थे.





