मोर्शी कृषि कार्यालय नये भवन में लाया जाएं

राष्ट्रवादी कांग्रेस का एसडीओ को निवेदन

मोर्शी / दि.12 – यहां का तालुका कृषि अधिकारी कार्यालय शहर से 3 किमी दूर येरला मार्ग पर कार्यरत है. उसे मोर्शी शहर में बनी तहसील की नई इमारत में स्थापित करने की मांग राष्ट्रवादी युवक कांग्रेस के तहसील अध्यक्ष रूपेश वालके ने उपविभागीय अधिकारी रवीन्द्र पवार को निवेदन देकर की. वालके ने कृषि अधिकारी आगरकर को भी प्रत्यक्ष भेंट कर उपरोक्त अनुरोध किया. निवेदन में कहा गया कि मोर्शी शहर से सुदूर स्थित कार्यालय तक पहुंचने में किसानों को बडी दिक्कतें आती है. सुरक्षा का भी प्रश्न हैं.
निवेदन देते समय वालके के साथ जिलाध्यक्ष अंकुश घारड, धनंजय अमदरे, राजेश ठाकरे, गजानन वानखडे, कांचन कुकडे, मनीष गुडधे, हितेश साबले, अक्षय ढोमणे, अभिजीत सावरकर भी उपस्थित थे. उन्होंने कहा कि पहले कृषि कार्यालय मोर्शी बसस्थानक के पास मनोरमा संकुल में स्थित था. वहां किसानों की सहज पहुंच रहती. जिससे उनके काम भी तेजी से हो जाते. 8 साल पहले कार्यालय शहर से बाहर ले जाया गया. जिससे सुविधाजनक यातायात व्यवस्था के अभाव में किसानों को परेशानी होने लगी. अब अमरावती- वरूड मुख्य मार्ग पर नई तहसील प्रशासकीय भवन बनाया गया है. जहां कृषि कार्यालय स्थानांतरित किया जा सकता है. रूपेश वालके ने शीघ्र से शीघ्र तहसील कृषि कार्यालय उपरोक्त नये भवन में शिफ्ट करने का आग्रह उपविभागीय अधिकारी को दिए निवेदन में किया.

Back to top button