हर्षोल्लास के साथ मनपा डॉ. राजेंद्र गवई का जन्मदिन
सामाजिक, शैक्षणिक क्षेत्र के दिग्गजों सहित कार्यकर्ताओं ने दी शुभकामना

अमरावती/दि.6 – रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय महासचिव डॉ. राजेंद्र गवई का जन्मदिन कल 5 फरवरी को हर्षोल्लास के साथ मनाया गया. इस अवसर पर राजकीय, सामाजिक व शैक्षणिक क्षेत्र के दिग्गजों सहित हजारों कार्यकर्ताओं ने शुभकामनाएं दी. डॉ. गवई के निवासस्थान पर शुभकामनाएं देने के लिए लोगों का ताता लग गया. इसमें वरिष्ठ पदाधिकारी व कार्यकर्ता बडी संख्या में उपस्थित थे.
शहर के विभिन्न क्षेत्रों के गणमान्य नागरिक, उद्योजक तथा प्रतिष्ठित नागरिकों ने भी डॉ. गवई को प्रत्यक्ष भेंट देकर शुभकामनाएं दी. इस समय डॉ. गवई ने कहा कि कार्यकर्ता का प्रेम यही मेरी सच्ची पूंजी हैं. रिपब्लिकन अभियान को अधिक प्रबल कर उपेक्षितों को न्याय दिलाना यही हमारा मुख्य उद्देश्य हैं. डॉ. राजेंद्र गवई के जन्मदिन पर रिपाई कार्यकर्ताओं में नया चैतन्य का माहौल निर्माण हुआ. इस समय हिम्मत ढोले, राहुल गवई, मनोज थोरात, अतिश डोंगरे, सुनील सरदार, सतिश हरणे, निर्मल सरदार, संजय मैराल, अभिजीत अभ्यंकर, किशोर मोहोल व रिपाई कार्यकर्ता बडी संख्या में उपस्थित थे.