मनपा की अंतिम मतदाता सूची हुई घोषित

शाम तक 21 प्रभागों की सूची हुई अपलोड

* आचारसंहिता घोषित होते ही शुरू हुआ तेजी से काम
अमरावती/दि.15- मनपा चुनाव का बिगूल बज चुका हैं. आगामी 15 जनवरी को होनेवाले मनपा चुनाव की अंतिम मतदाता सूची आज राज्य चुनाव आयोग द्बारा घोषित कर दी है. अमरावती मनपा में शाम तक 21 प्रभागों की मतदाता सूची ऑनलाईन अपलोड हो गई थी. आचारसंहिता घोषित होते ही चुनाव प्रक्रिया का काम मनपा चुनाव विभाग द्बारा तेजी से शुरू कर दिया गया है.
बता दें कि प्रारूप मतदाता सूची घोषित होने के बाद 850 आपत्ति दर्ज हुई थी. अनेकों के नाम एक प्रभाग से दूसरे प्रभागों में और अनेक नाम दो से तीन दफा सूची में शामिल हुए थे. जिसे लेकर विपक्षी दलों समेत सत्तारूढ भाजपा ने भी निगमायुक्त सोैम्या शर्मा के पास आपत्ती दर्ज कर इसमें सुधार करने की मांग की थी. पहले 10 दिसंबर को अंतिम मतदाता सूची घोषित होनेवाली थी. लेकिन 5 दिन की अवधी बढाकर सोमवार 15 दिसंबर को अंतिम मतदाता सूची घोषित करने की घोषणा की गई थी. इसके मुताबिक आज सोमवार को राज्य चुनाव आयोग द्बारा अंतिम मतदाता सूची घोषित की गई. अमरावती मनपा के चुनाव विभाग में शाम तक 21 प्रभागों की सूची अपलोड हो गई थी. अंतिम मतदाता सूची घोषित होने के बाद अगर उसमें खामियां पाई गई तोे उसमें बदलाव करने का कोई अवसर नहीं रहेगा. उल्लेखनीय है कि चुनाव आयोग की ओर से अंतिम सूची दाखिल करने इस कारण अवधि बढाई गई. क्योकि राज्य में मुंंबई, पुणे, ठाणे आदि ऐसी महापालिका है जो अमरावती से काफी बडी हेे और वहां पर भी मतदाता सूची मेें धांधली के आरोप हुए. वहां मतदाता सूची मेे हुई गलतियां सुधारने समय लग रहा था. इस कारण चुनाव आयोग ने पांच दिन की अवधी बढा दी थी. सोमवार को अंतिम मतदाता सूची घोषित होते ही अपरान्ह राज्य चुनाव आयोग ने मनपा चुनाव की घोषणा की और आदर्श आचारसंहिता लागू कर दी. चुनाव की घोषणा होते ही मनपा का चुनाव विभाग जोरशोर से तैयारी में जुट गया है. साथ ही विभिन्न राजनीतिक दल भी चुनावी तैयारी में लग गए है.

Back to top button