सुसंस्कृत व सक्षम विद्यार्थी निर्माण करना महाविद्यालय का उद्देश्य
प्रवीण पोटे पाटिल का प्रतिपादन

* पोटे पाटिल अभियांत्रिकी महाविद्यालय में पालसभा
अमरावती/दि.9 – महाविद्यालय मेंं शिक्षा लेनेवाला प्रत्येक विद्यार्थी सुसंस्कृत और जिम्मेदार नागरिक बनना चाहिए उसी प्रकार अभियांत्रिकी के साथ की आईएएस आईपीएस, सायंटिस्ट ऐसे विविध क्षेत्रों मेे भी विद्यार्थी देश सेवा करने में सक्षम हैं. यही हमारा उद्देश्य हैं. उसी प्रकार महाविद्यालय का देश विदेश में प्रसिद्ध बहुराष्ट्रीय कंपनियों के साथ करार हुआ. हैे तथा स्वायत दर्जा प्राप्त होने के कारण इंडस्ट्री की आवश्यकताओं के अनुसार पाठ्यक्रम तैयार करने की स्वतंत्रता मिली हैे. विद्यार्थियों को अत्याधुनिक रिसर्च सेंटर प्रयोगशाल और इंडस्ट्रीज के आधुनिक तौर पर काम करने के लिए आवश्यक सभी सुविधा उपलब्ध करवाई जाएंगी तथा इसके लिए उनके कौशल्य में वृद्धि होकर प्लेसमेंट के अवसर अधिक बढेगे, ऐसा मत पोटे पाटिल अभियांत्रिकी महाविद्यालय के बीटेक, एमबीए, एनसीए प्रथम वर्ष मे रहने वाले विद्यार्थियों के लिए आयोजित पालकसभा में संस्था के अध्यक्ष पूर्व विधायक प्रवीण पोटे ने व्यक्त किया.
सभा के प्रारंभ में संस्था के अध्यक्ष प्रवीण पोटे, उपाध्यक्ष श्रेयस पोटे, संचालक डॉ. पी.एम. जावधिया, उपप्राचार्य मों, जुहेर पालक प्रतिनिधि विजय घुरव उसी प्रकार सभी डीन और विभाग प्रमुख के हस्ते श्री संत गजानन महाराज के तैलचित्र को पुष्पामाला अर्पित की गई. और उसके पश्चात संस्था के संचालक डॉ. पी.एम. खोडके ने शिक्षक पालक-विद्यार्थी इस त्रिसत्री सूत्रों का महत्व स्पष्ट किया. उन्होने पालकों को एनईपी शिक्षा प्रणाली के लाभ विस्तार से समझाकर विद्यार्थियों की प्रगति में पालकों ने सक्रिय भूमिका अपनानी चाहिए, ऐसा आवाहन किया. प्राचार्य पी.एन. जावंधिया ने स्वायत महाविद्यालय की विशेषताओे पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियोें को विश्व स्पर्धा के लिए सक्षम बनाने का संकल्प व्यक्त किया.
पालक प्रतिनिधि विजय घुरव, श्रीकांत विखे ने संस्था के अनुशासनबद्ध वातावरण आध्यात्मिकता, आधुनिक शिक्षा पद्धति, प्लेसमेंट प्रक्रिया, फॉरेन व डोमॅस्टिक दूर जैसे उपक्रमों की सराहना की, इस पालकसभा में महाविद्यालय मेें चलाए जानेवाले नाविण्यपूर्ण उपक्रमों की जानकारी पालकोे को दी गई. विद्यार्थी विविध क्लब के माध्यम से कला, तंत्रज्ञान, संशोधन, व्यक्तितव विकास आदि क्षेत्रोे में काम कर रहे हैं. तथा इसके कारण उनके बोैद्धिक और सर्वागीण विकास को बढावा मिल रहा हैं. ऐसा कहा गया.
कार्यक्रम के अंत में विविध स्पर्धाओं मंेंं विजयी हुए विद्यार्थियों का मान्यवरोेें के हस्ते सत्कार किया गया. बीटेक एमबीए और एमसीए प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों के पालकों ने बडी संख्या में उपस्थिति दर्शाकर कार्यक्रम को सफल बनाया.





