एक जन्मो राज दुलारो दुनियानो तारण हारो…..

‘नेम’ रस के रागी पारस गडा की सुमधुर वाणी ने किया मंत्रमुग्ध

* नेम- वीर अनुभूति संग भव्य भक्ति संध्या
* जैन संस्कार युवा मंच तथा जेपीपी जैन महिला फाउंडेशन का संयुक्त् उपक्रम
अमरावती / दि.23 – भगवान महावीर ने समाज को अहिंसा, सत्य, अस्तेय और परिग्रह और ब्रह्मचर्य इन पांच सिध्दांतों के माध्यम से विश्व का कल्याण करने का संदेश दिया था. इन्हीं सिध्दांतों पर विश्व शांति का मूलमंत्री विहित है. आत्मकल्याण के साथ परमार्थ कल्याण का भी मार्ग उन्होंने दिखाया. आत्मा को परमात्मा पद प्राप्त करने की अपनी शक्ति को पहचानने की ताकत उन्होंने सिखाई. उनकी यह सीख भक्ति रस के माध्यम से दर्शाते हुए मुंबई निवासी युवा नेम रस के रागी पारस गडा ने प्रस्तुत करने का प्रयास किया. उनके एक से बढकर एक भजन सभी के लिए उर्जादायी साबित हुए है.
एक जन्मों राज दुलारो दुुनियानो तरण हारो… के साथ नेम रस पर आधारित संसार थी विरती रथ नो, गिरनार थी मुक्ति पथ नो… सथवार छे एक मारो, आधार छे एक बस… नेम.. नेम.. नेम… रस … इस गीत को नाचने पर विवश कर दिया था.
स्थानीय संत ज्ञानेश्वर सांस्कृतिक भवन में रविवार की शाम 7.30 बजे जैन संस्कार युवा मंच व जेपीपी जैन महिला फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में नेम-वीर रस का अनुभूति भक्ति संध्या कार्यक्रम का आयोजन किया गया था. इस अवसर पर मुंबई से पधारे नेम रस के रागी पारस गडा की सुमधुर वाणी में उपस्थित मान्यवरों ने भक्ति रस का आनंद लिया. कार्यक्रम की शुरूआत समाज के विविध मान्यवरों द्बारा इस कार्यक्रम को दिए गए सहयोग के लिए उनके स्वागत सत्कार से की गई.
कार्यक्रम में जैन समाज के वरिष्ठ प्रतिभा संकलेचा डॉ. पीयूष बरलोटा, अभिनंदन बैंक के अध्यक्ष एडवोकेट विजय कुमार बोथरा, नवीन भाई चोरडिया, सुदर्शन गांग, कोमल बोथरा, हेमंत बोथरा शीतल लुणावत, प्रेमचंद मुणोत, प्रकाश भंडारी, महेंद्र गुगलिया, भारत प्रकाश खजांची, मोहनलाल ओस्तवाल, विजय बोथरा, राजेंद्र भंसाली, प्रमोद मुणेात, रचित कोठारी, गौतम चोपडा, नरेंद्र भाई देसाई, जैन संस्कार युवा मंच के अध्यक्ष महेंद्र भंसाली, जेपीपी जैन महिला फेडरेशन की अध्यक्ष प्रतिभा चोपडा, दीपक खींवसररा आदि प्रमुखता से उपस्थित थे. सभी का स्मृतिचिन्ह देखकर सत्कार किया गया. इस अवसर पर कुछ मान्यवरों ने समायोजित विचार व्यक्त कर इस कार्यक्रम की सराहना की. आगामी समय में भगवान महावीर का जन्म कल्याणक प्रारंभ होने जा रहा है. जिसकी शुरूआत इस कार्यक्रम से हो रही है. इस प्रकार की अनुभूति उपस्थित मान्यवरों ने अपने विचारों द्बारा दर्शकों को महसूस करवाई.
कार्यक्रम के दूसरी चरण में संपूर्ण कार्यक्रम की जिम्मेदारी उठाने वाले मुंबई निवासी स्मित कोठारी ने दमदार शुरूआत की. उन्होंने भगवान महावीर के द्बारा दिए गए विचारों को आज के दौर से जोडते हुए उपस्थितों को उनके विचारों से अवगत कराने की कोशिश की. उन्होंने कहा कि वर्तमान में हमारा मन शटल ट्रेन की तरह हो चुका हैं, उसे हमें वंदे भारत बनाना होगा. क्योकि शटल ट्रेन मार्ग में आनेवाले हर स्टेशन पर रूकती है जबकि वंदे भारत यह एक बार निकल पडी तो केवल चुनिंदा स्टेशन पर ही रूकती है. इस प्रकार हमारे जीवन में आनेवाले हर प्रसंग को शटल ट्रेन की तरह जीवन में स्थान देने की बजाए उससे दूरी बनाएं तो हमारे जीवन में खुशियां ही खुशियां आएगी. यह बातें कहते हुए उन्होंने इस संगीत में भक्ति संध्या की शुरूआत की.
नवकार मंत्र से किया वशीभूत: – सर्वप्रथम नेम रस के रागी पर एक पारस गडा ने सभी को नवकार मंत्र से वशीभूत कर दिया था. इसके बाद एक से बढकर एक भजन प्रस्तुत कर उन्होंने सभी को अपनी धुन पर नाचने के लिए मजबूर कर दिया. जिसमें ओ महावीर ओ महावीर गौतम पुकारे…. है यह पावन भूमि यहां बार- बार आना …महावीर के चरणों में आकर झुक जाना…मेरे झोपडी के भाग आज खुल जाएंगे….भक्ति की है रात….. मेरे सिर पर रख दो दादा, हमको दीजिए जनम जनम का साथ…. वारी जाउ रे बलिहारी जाउ रे…. जैसे एक से बढकर एक भजन प्रस्तुत कर उन्होंने अपनी सुमधुर वाणी से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया था.
देर रात तक चले इस कार्यक्रम में एक से बढकर एक भजन प्रस्तुत किए गए. जिसे स्मित कोठारी अपनी अनोखी शैली से आज के दौर के उदाहरण के साथ उपस्थितों को समझाने की कोशिश कर रहे थे. जिसे सुनकर लोग भी अत्याधिक भावुक हो गये थे. इस संपूर्ण प्रसंग में वाद्य कलाकारों का भी अहम योगदान रहा. उनकी सुमधुर वाणी ने सभी के उत्साह में उर्जा में भक्ति के रंग में और अधिक उर्जा के साथ दिया था.
जैन संस्कार युवा मंच तथा जेपीपी जैन महिला फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में नेम-वीर अनुभूति नामक भक्ति संध्या को सफल बनाने में भक्ति अनुमोदक स्व. श्री दिलीप संकलेचा चैरिटेबल मेडिकल रिलीफ ट्रस्ट के माध्यम से प्रतिभा सकलेचा सहित भक्ति सह अनुमोदक श्री अभिनंदन अर्बन को- ऑप बैंक, इंफ्राटेक लिमिटेड, बोथरा परिवार, चोरडिया परिवार, कल्पना डेकॉर , हेमंतजी, कल्पेश बोथरा परिवार, श्री कल्याण पिक्चर्स, प्रकाशचंद शीतलकुमार लुणावत, भर प्रकाश विजयकुमार खजांची परिवार, राहुल महेन्द्र गुगलिया परिवार, मोहनलाल ओस्तवाल आनंद मार्बल परिवार, विनय तिलोक, बोथरा परिवार, शुभ क्रिेएशन के अर्णिका अर्पित भंसाली परिवार, सीए मिथिल प्रमोद मुणोत परिवार, जे पी कोठारी ज्वेलर्स परिवार, सुगनचंद चोपडा परिवार तथा अनुसूयाबेन रसणिकलाल देसाई परिवार (देसाई स्टोर्स ) का महत्वपूर्ण सहयोग प्राप्त हुआ.
लकी ड्रॉ का उपस्थितों को दिया लाभ : भक्ति संध्या कार्यक्रम में लकी ड्रॉ का उपस्थितों को लाभ दिया गया. जिसमें निकल गये लकी ड्रॉ के विजेताओं को जैन ज्वेलर्स परिवार द्बारा आकर्षक पुरस्कार प्रदान किए गये. कार्यक्रम में महापौर श्रीचंद तेजवानी, महापालिका के नेता प्रतिपक्ष विलास इंगोले, स्वीकृत प्रतिपक्ष अनिल अग्रवाल, दिनेश बूब, सुरेश रतावा, विधायक राजेश वानखेडे की धर्मपत्नी आरती वानखेडे, यश खोडके मध्यवर्ती कारागार की अधीक्षक कीर्ति चिंतामणी के साथ शहर के गणमान्य लोगों ने कार्यक्रम में उपस्थिति दर्ज कर इस भक्ति संध्या का आनंद लिया. इस अवसर पर आयोजकों की ओर से उनका स्वागत किया गया. कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए जैन संस्कार युवा मंच के अध्यक्ष महेंद्र भंसाली, सचिव निखिल समदरिया के साथ वीर सप्ताह प्रमुख अशोक सिंधवी, अजय मुणोत अभिषेक नाहटा, प्रकल्प प्रमुख हरीश गांधी, हरीश खिवसरा, राहुल भंडारी, मनीष सिंघवी, शैलेश कुचेरिया, राहुल गांधी, मितेश पटवार, रोमित पारेख, रमेश मुणोत तथा जेपीपी जैन महिला फाउंडेशन की अध्यक्षा प्रतिभा चोपडा, सचिव सुषमा मुणेात, वीर सप्ताह, प्रमुख ललिता सिंघवी, आरती भंडारी, जागृति कटारिया, प्रकल्प प्रमुख प्रतिभा सकलेचा, ललिता कात्रेला, दीपा कटारिया, प्रीति भंसाली, विशिता समदरिया, सुदर्शना मुणोत, प्रीत कटारिया, वंदना कोचर एवं वदना तातेड ने अथक परिश्रम लिए. इस अवसर पर बडी संख्या में जैन समाज बंधु उपस्थित थे. सभी ने इस कार्यक्रम की सराहना करते हुए आयोजकों को शुभकामनाएं दी.

 

Back to top button