यमुनोत्री और गंगोत्री के 19 को खुलेंगे कपाट

केदारनाथ 22, बद्रीनाथ 23 को खुलेंगे दर्शन

नागपुर/दि.7 – उत्तराखंड के पर्यटन विभाग ने सूचित किया है कि, आगामी 19 अप्रैल अक्षय तृतीया से चार धाम यात्रा शुरु होने जा रही है. इसी दिन यमुनोत्री और गंगोत्री के कपाट खुल जाएंगे. अत: उत्तराखंड पर्यटन विकास निगम की वेबसाइट और विभिन्न सोशल मीडिया खातों से ऑनलाइन आवेदन उक्त तीर्थयात्रा के लिए किया जा सकता है. यह भी बताया कि, बारह ज्योर्तिलिंग में गिने जाते केदारनाथ महादेव के पट 22 अप्रैल को खुल जाएंगे. वहीं भगवान बद्रीनाथ के पट अगले दिन 23 अप्रैल को खुलेंगे. उत्तराखंड की धामी सरकार ने स्पष्ट किया कि, ऑफलाइन पंजीयन भी शुरु है. विशेषकर यमुनोत्री और गंगोत्री जानेवाले तीर्थयात्री हरबतपुर में ऑफलाइन पंजीयन करवा सकते हैं. उन्होंने बताया कि, आईआरसीटीसी की हेली यात्रा से हेलिकॉप्टर सेवा भी उपलब्ध है. इसके लिए अनावश्यक व अवैध एजेंंट से बचते हुए अधिकृत वेबसाइट पर पंजीयन करने का आवाहन किया गया है. इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए टोल फ्री नंबर 0135-1364 अथवा 0135-2559898 या 0135-2552627 से संपर्क कर सकते हैं. टुरिस्ट केअर उत्तराखंड मोबाइल एप भी डाउनलोड कर समस्त जानकारी ली जा सकती है.

Back to top button