संक्रेश्वर महादेव मंदिर से निकली बारात

अमरावती – प्रताप चौक स्थित सैकड़ों वर्ष प्राचीन संक्रेश्वर महादेव मंदिर में इस वर्ष भी महाशिवरात्री का पर्व उत्साह के साथ मनाया गया. शनिवार को शाम के समय शिव की गाजे बाजे के साथ बारात निकाली गई. यह बारात सभी भक्तों के लिए यादगार रही. जिसमें विविध सजीव झांकियां सभी के आकर्षण का केंद्र बनी थी. विशेष कर बच्चों के रुप में झांकी पर सवार शिव व माता पार्वती को देख सभी माथा टेकते दिखाई दिये. साथ ही मां से यही गुहार लगाते रहे कि हमारे जीवन में सुख शांति एव समृद्धी बनी रहे. रविवार को सुबह के समय दुग्धाभिषेक, महाआरती के साथ महाशिवरात्रि पर भक्तों के लिए शिवालय खुला रखा गया.

Back to top button