वसुधाताई देशमुख कॉलेज के छात्रों की सफलता

अमरावती/दि.3 – डॉ. पंजाबराव देशमुख कृषि विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित अंतर-महाविद्यालयीन शोध प्रतियोगिता में सौ. वसुधाताई देशमुख खाद्य प्रौद्योगिकी महाविद्यालय, पाला के विद्यार्थियों ने उल्लेखनीय सफलता प्राप्त की है. इस उपलब्धि से महाविद्यालय की शैक्षणिक एवं शोध क्षेत्र में समृद्ध परंपरा एक बार फिर उजागर हुई है. डॉ. पंजाबराव देशमुख कृषि विश्वविद्यालय द्वारा 11 और 12 दिसंबर 2025 को अंतर-महाविद्यालयीन शोध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था. इस प्रतियोगिता में विश्वविद्यालय के 16 महाविद्यालयों के 64 विद्यार्थियों ने भाग लिया. इसमें सौ. वसुधाताई देशमुख खाद्य प्रौद्योगिकी महाविद्यालय के सात विद्यार्थियों ने अपने शोध-प्रबंध प्रस्तुत किए थे. जिसमें आदित्य प्रवीण साबले के शोध-प्रबंध को प्रथम और इसी वर्ग में निखिल संजय कोल्हे के शोध प्रबंध ने विश्वविद्यालय की टीम में अपना स्थान सुनिश्चित किया. युगांती मधुकर बुरणासे ने इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी वर्ग में शोध प्रस्तुत कर विश्वविद्यालय टीम में चयन प्राप्त किया, इसी तरह कार्तिक देविदास डाबरे ने मेडिसिन एंड फार्मेसी वर्ग में शोध प्रस्तुत कर विश्वविद्यालय टीम में स्थान प्राप्त किया. इसी प्रकार गौरवी संजय निर्मळ ने एग्रीकल्चर एंड एनिमल हसबेंड्री वर्ग में शोध प्रस्तुत कर विश्वविद्यालय टीम में चयन सुनिश्चित किया. इन सभी विद्यार्थियों का डॉ. पंजाबराव देशमुख कृषि विश्वविद्यालय की अंतर-विश्वविद्यालय ‘अविष्कार’ प्रतियोगिता टीम में चयन किया गया है. यह अंतर-विश्वविद्यालय ‘अविष्कार’ शोध प्रतियोगिता वसंतराव नाईक मराठवाड़ा कृषि विश्वविद्यालय, परभणी में 28 से 31 जनवरी दौरान आयोजित की गई.





