अंतिम मुकाबले में ‘होमकी ब्लास्टर्स’ टीम रही विजेता

गुजराती महिला बॉक्स क्रिकेट सीजन-1

* उपविजेता रही तनिष्क सुपर क्वीन
* गुजराती महिला मंडल ने किया था आयोजन
अमरावती/दि.13 -गुजराती महिला बॉक्स क्रिकेट सीजन-1 टूर्नामेंट का अंतिम मुकाबला होमकी ब्लास्टर व तनिष्क सुपर क्वीन के बीच खेला गया. इस टूर्नामेंट में हीमकी ब्लास्टर्स शुरुआत से ही मैच पर पकड बनाए हुए थे. उनकी टीम के सदस्यों ने अंत तक तनिष्क सुपर क्वीन की टीम को टार्गेट तक पहुंचने नहीं दिया. उन्होंने बल्लेबाजी व गेंदबाजी के साथ फील्ड में जोहर दिखाते हुए गुजराती समाज महिला क्रिकेट सीजन 1 का पहला खिताब अपने नाम कर ‘होम की ब्लास्टर्स’ की टीम विजयी रही, जबकि तनिष्क सुपर क्वीन की टीम को दूसरे स्थान पर संतोष व्यक्त करना पडा.
गुजराती समाज अंतर्गत गुजराती महिला मंडल द्वारा हाल ही में गुजराती महिला बॉक्स क्रिकेट सीजन-1 का आयोजन किया गया. शनिवार, 7 फरवरी की शाम 5 बजे टूर्नामेंट का उद्घाटन किया गया. इस अवसर पर विधायक रवि राणा प्रमुखता से उपस्थित थे. उनके करकमलों द्वारा फीता काटकर टूर्नामेंट की शुरुआत की गई. इस अवसर पर दिनेशभाई सेठिया, विनयभाई तन्ना, डॉ. जागृतिबेन शाह, डॉ. कुंजन वेद, गुजराती समाज अध्यक्ष दिलीपभाई पोपट, सचिव अमृतभाई पटेल के साथ गुजराती समाज के सभी पदाधिकारी बडी संख्या में उपस्थित थे.
टूर्नामेंट को सफल बनाने गुजराती समाज अध्यक्ष दिलीपभाई पोपट, सचिव अमृतभाई पटेल, महिला मंडल अध्यक्ष डॉ. जागृतिबेन शाह, सचिव कुंजन वेद, प्रोजेक्ट अध्यक्ष हेमा पटेल, प्रोजेक्ट डायरेक्टर हेतल हिंडोचा, निधि वसानी, कोमल जोटांगिया ने अथक प्रयास किए. टूर्नामेंट में शामिल 10 टीमों के मालिक के रुप में पार्थ आडतिया, कुंजन वेद, नेहा मांडविया, जगदीश पटेल, प्रदीपभाई पटेल, शिवानी संधानी, श्वेता तन्ना, प्रणय सेठ, मालव मेहता, जागृति आडतिया, परी गगलानी ने अपने-अपने टीमों की जिम्मेदारी संभाली. इस प्रतियोगिता में 10 महिलाओं की टीम में कुल 90 खिलाडियों सहभाग लिया था. टूर्नामेंट में सभी 10 टीमों के बीच कुल 28 मैच खेले गए जिसमें सेमिफाईनल का मुकाबला होम की ब्लास्टर व जलाराम वॉरियर्स के बीच खेला गया, जिसमें होम की ब्लास्टर ने बेहतरीन खेल प्रदर्शन दिखाते हुए सेमिफाईनल में अपनी जगह बनायी. दूसरा मुकाबला तनिष्क सुपर क्वीन व मधुरम इंडियन के बीच खेला गया, जिसमें तनिष्क सुपर क्वीन की टीम ने बाजी मारी और फाईनल में अपनी जगह बनाई. इस टूर्नामेंट का अंतिम मुकाबला होमकी ब्लास्टर व तनिष्क सुपर क्वीन के बीच खेला गया. टूर्नामेंट में होमकी ब्लास्टर्स शुरुआत में ही मैच पर पकड बनाये हुए थे. और गुजराती समाज महिला क्रिकेट सीजन 1 का पहला खिताब अपने नाम किया.
इस टूर्नामेंट की खासियत यह रही कि टूनमिंट की महिला खिलाडी दिव्या मेहता, मयूरी भट्ट, देवांशी संधानी ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए खेल में शतक लगाए, जिसके कारण इस खेल में टीम का स्कोर अपेक्षा से अधिक रहा. जिसे पूरा करने के लिए दूसरी टीम को काफी मेहनत करनी पडी. इस साल का वुमन्स ऑफ दी सीरिज का खिताब दिव्या मेहता को प्रदान किया गया. स्पॉन्सर द्वारा विजेताओं को विविध पुरस्कार प्रदान किये गये, जिनमें विजेता टीम को रघुवीर मिठाईयां के संचालक दिलीपभाई पोपट, उपविजेता टीम को एमकेसीसी मां खोडियार कंपनी के संचालक दिनेशभाई सेठिया, तीसरी उपविजेता टीमों को अरिहंत हॉस्पीटल की संचालिका डॉ. जागृति शाह तथा अन्य प्रायोजक के रुप में सीए राजेश पटेल, चेतन लाठिया, निलेशभाई राजा, भाव्या भिमानी, मेहुल जसापरा, उदय गाथा, हिरल अढिया, हितेश राजकोटिया, सुरेशभाई वसानी, मौलिक शाह, मुकेशभाई पटेल, दिलीपभाई पटेल, दिनाबेन चावडा ने विशेष सहयोग देते हुए पुरस्कार प्रदान किए.
कार्यक्रम में पप्पूभाई गगलानी, सीए राजेश भाई पटेल, भावेशभाई हिंडोचा, हरीशभाई गगलानी, कांतिभाई पटेल, हरीशभाई उपाध्याय, गोविंदभाई पटेल, प्रवीणभाई लोटिया, अतुलभाई सेठ, चेतनभाई तेली शैलेशभाई शाह, किरीटभाई सोलंकी, अमृतभाई पटेल, दिलीपभाई पटेल, दिलीपभाई पोपट, प्रियेशभाई पोपट, शैलेशभाई चावडा, आकाशभाई वसानी, जयभाई जोटागिंया, पारसभाई हिंडोचा, समीरभाई संघानी के साथ बडी संख्या में समाज बंधु उपस्थित रहे. यह जानकारी गुजराती समाज की प्रचार-प्रसार प्रमुख माधवी लोटिया ने दी.

Back to top button