क्रांतिसूर्य महात्मा फुले के विचार देश के लिए मार्गदर्शक
कांग्रेस जिलाध्यक्ष बबलू देशमुख का प्रतिपादन

अमरावती/दि.11– सामाजिक न्याय, समता व शिक्षा का दीप प्रज्वलित करनेवाले महान समाजसुधारक क्रांतिसूर्य महात्मा ज्योतिबा फुले की जयंती निमित्त जिला कांग्रेस कमिटी द्वारा आज कांग्रेस भवन में अभिवादन कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कांग्रेस के ग्रामीण जिलाध्यक्ष बबलू देशमुख की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम में सांसद बलवंत वानखडे की प्रमुख उपस्थिती थी. इस समय महात्मा फुले की प्रतिमा का पूजन कर उनकी स्मृतियों का अभिवादन किया गया.
इस अवसर पर अपने विचार व्यक्त करते हुए जिला ग्रामीण कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष बबलू देशमुख ने कहा कि, महात्मा फुले ने समाज के वंचित व शोषित घटकों को न्याय दिलाने हेतु जीवनभर संघर्ष किया और उनके द्वारा स्त्री शिक्षा तथा किसानों व बहुजन समाज की उन्नती हेतु किए गए कार्य आज भी प्रेरणादायी है. आज के दौर में सामाजिक समता व बंधुत्व को टिकाए रखने हेतु महात्मा फुले के विचार और भी अधिक प्रासंगिक साबित होते है. जिसके चलते कांग्रेस पार्टी उन विचारों पर चलते हुए समाज के सभी घटकों को न्याय देने का काम कर रही है.
इस समय सभी उपस्थितों ने महात्मा फुले के विचारों का अनुसरुन करने का संकल्प भी व्यक्त किया. इस कार्यक्रम में राजीवकाका ठाकुर, हरीभाऊ मोहोड, जयंत देशमुख, प्रकाश कालबांडे, रामेश्वर अभ्यंकर, सतीश हाडोले, संजय नागोने, मुकद्दर खान पठान, सिद्धार्थ बोबडे, बिट्टू मंगरोले, नंदकिशोर यादव, निखिल काटोलकर, गजानन देशमुख, विनायक ठाकरे, समीर जवंजाल, आशीष यादव, वैभव देशमुख, सरकार रायबोले आदि सहित बडी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे.





