घर में सेंध लगाकर दुपहिया भी उडाई

दर्यापुर /दि.13 – दर्यापुर शहर के दत्तशांति नगर परिसर में एक बंद मकान के ताले तोडकर शातिर चोर ने नकद रकम और सोने के आभूषण के साथ प्रांगण में खडी दुपहिया भी चुरा ली.
शिकायत के मुताबिक मालती रामदास चव्हाण के बंद मकान को शातिर चोर ने निशाना बनाया. यह चोरी 10 फरवरी की रात की गई. चोर ने मकान के ताले तोडकर भीतर प्रवेश किया और अलमारी में से 15 हजार रुपए नकद, सोने-चांदी के आभूषण और दुपहिया समेत कुल 37 हजार रुपए का माल चुरा लिया. दर्यापुर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरु की है.





