श्रध्दा शादीवाला घर की बारात ने शहर में मचाई धूम
पल्लवी संजयराव के साथ उपस्थित कलाकारों ने सबको रिझाया

* डीजे की धुन पर नाचते बारातियों संग घोडे पर सवार दूल्हे और दुल्हन के कलेक्शन को निहारा
अमरावती / दि.24 – शगुन दी रात- रात … के साथ डीजे की धुन पर बजते गीत संगीत पर थिरकते कदम, सैम जैसी एंकर जो लोगों का विशेषकर बारातियों का उत्साह बढा रही हो, बग्गी पर सवार गंगाई, आई तुळजा भवानी…जैसे मराठी धारावाहिक ने अहम भूमिका निभाने वाली अभिनेत्री पल्लवी संजयराव की उपस्थिति ने इस कार्यक्रम को और अधिक यादगार बना दिया. श्रध्दा रियल होलसेल मॉल नहीं बल्कि सच में शादी वाला घर लग रहा था.
शहर के हदय स्थल राजकमल चौक से सोमवार 23 मार्च की शाम श्रध्दा रियल होलसेल माल की ओर से श्रध्दा अब शादी वाला घर बन चुका है. उसकी विशेष बारात का आयोजन किया गया. शाम 6 बजे राजकमल चौक से उडानपुल के पास दूल्हा और दूल्हन तथा सभी बाराती पहुंचे. उनके साथ परिवार के सदस्य भी थे. जो बाराती बनकर उनका आनंद लेते हुए इस श्रध्दा की बारात का हिस्सा बने . एंकर सेम की सुमधुर आवाज उनका चमकीला लहंगा जो श्रध्दा रियल होलसेल माल का ही एक कलेक्शन था. वह सभी को खूब आकर्षित कर रहा था. गोरे- गोरे मुखडे पर काला- काला चष्मा …. सभी को अपनी और खींच रहा था. उनकी आवाज के साथ- साथ ताल से ताल मिलाते हुए बाराती में शामिल लोग डीजे की धुन के साथ थिरक रहे थे.
* पल्लवी संजयराव की अदाओं से घायल हुआ यवा
तभी थिरकते हुए कदमों संग गंगाइ, आई तुळजा भवानी जैसे धारावाहिक में अपने अनुभव की अनोखी छाप छोडनेपाली मराठी जगत की अदाकारा पल्लवी संजयराव की एन्ट्री हुई. उन्होंने दुल्हन के लिए सजाई गई बग्गी पर सवार होकर शहरवासियों का अभिवादन करते हुए उनके साथ डान्स का लुफ्त उठाया. वे जब भी लोगों को देखती तो बग्गी में उठ खडी होती और नाचते हुए अंबानगरी वासियों का अभिनंदन करती नजर आ रही थी. एक तरह से मानो केसरिया रंग की साडी, हरे रंग का ब्लाउज और उस पर लाल रंग का चमकीला दुपट्टा ओढकर साज श्रृंगार के साथ बग्घी में सवार कोई दुल्हन की बारात निकल रही हो, जो पूरे शहर के लिए ही नहीं उस दुल्हन के लिए भी यादगार बन जाए, ऐसा नजारा सर्वत्र देखने को मिल रहा था.
* घोडी पर सवार दूल्हों ने किया सम्मोहित
एक बारात की खासियत यह भी रही कि इसमें केवल दुल्हन नहीं तो दूल्हे भी घोडी पर सवार होकर बारात का हिस्सा बने थे. श्रध्दा रियल होलसेल माल के दूल्हा कलेक्शन के एथेनिक कपडों के साथ घोडी पर सवार दूल्हे एक ही गाना गाते हुए दिखाई दिए, हीरिए … सेहरा बांध के मैं तो आया हूं …. उनका यह लुक सभी को सम्मोहित करनेवाला साबित हुआ. इसके अलावा मेरी आंख्या का यो काजल…. लैला में लैला….तेरे लिए ही तो सिग्नल तोड ताड के … जुम्मा चुम्मा दे…. जैसे गीतों पर भी घोडी के संग दूल्हे भी थिरकते नजर आए.
* सिर कटा भी बना बाराती
बारातियों में एक खासियत और भी रही. इस बारात में आपको केेवल एक ही जाति के लोग नहीं नज आए बल्कि इस बारात में राजस्थानी, पंजाबी, तात्या विंचु, चाली चैपलिन के साथ नाचने भूतों की नगरी से सिर कटा यानि बिना सिर का आदमी भी नाच रहा था. ऐसा प्रतीत हुआ कि इस बारात ने भूत लोक के लोगों को भी बारात में नाचने के लिए मानो धरती पर अवतरित कर दिया था.
* मॉडेल ने पेश किया वेडिंग का लाईव कलेक्शन
डबल डेकर की बारात ऑन व्हील्स के साथ इस गाडी पर एंकर सैम के साथ परिवार के बच्चे और ऐसे मॉडेल भी उपस्थित थे. जो श्रध्दा रियल होलसेल मॉल के आकर्षक एथेनिक कपडे परिधान कर लोगो ंको अपनी ओर आकर्षित कर रहे थे. इन मॉडेल ने जो कपडे परिधान किए थे. वे महाराष्ट्रीयन शादी से लेकर हर जाति धर्म की शादियों में इस्तेमाल होने वाले दूल्हा और दुल्हन के कपडे थे. जिसे हर कोई अपने आप ही पसंद कर लेगा. उनका यह लुक सभी के वेडिंग का लाइव कलेक्शन बताने वाला मानो उत्सव ही प्रतीत हो रहा था. इस बार शादी सीजन में जो युवक- युवतियां विवाह करने के इच्छुक है, उनके लिए श्रध्दा रियल होलसेल मॉल का यह शादी सीजन के लिए विशेष रूप से तैयार करने कपडों का कलेक्शन उनकी शादी को यादगार बनाने वाला साबित होगा. ऐसा नजारा देखने मिल रहा था.
* तखतमल इस्टेट के व्यापारी बने बाराती…
ढोल ताशे की आवाज डीजे की धुन पर सर्जिकल लाइट और मनोरंजन की अनोखी सौगात के साथ श्रध्दा रियल होलसेल माल की निकली इस बारात ने राजकमल चौक से जैसे ही श्याम चौक होते हुए जयस्तंभ चौक पर कदम रखा तो यहां उपस्थित तखतमल इस्टेट के व्यापारी गण भी इस बारात का हिस्सा बनकर श्रध्दा रियल होलसेल मॉल के संचालक पूरणलाल व अन्य के साथ इसका आनंद लेते हुए अभिनेत्री पल्लवी संजयराव के साथ सेल्फी खींचने का अपना मोह त्याग नहीं पाए. एक तरफ तखतमल इस्टेट के व्यापारी गण इस बारात का हिस्सा बन रहे थे तो दूसरी तरफ जयस्तंभ चौक पर बारातियों की आतिषबाजी के साथ स्वागत किया जा रहा था.
बिजीलैंड तक चली श्रध्दा की बारात- राजकमल चौक से जयस्तंभ चौक , मालवीय चौक से होते हुए इस बारात का इर्विन चौक पर भुले ही समापन किया हो, लेकिन यह बारात दूर तक यानी बीजीलैंड स्थित लेन नं. एल-3 व एल- 4 तक चली. जिसमें सभी का जोश आखरी दम तक बरकरार रहा.
* एक माह पूर्व सेलीब्रेटी के हाथों हुआ लोकार्पण
श्रध्दा रियल होलसेल मॉल अब शहर का डेस्टीनेशन बन चुका है. 1.20 लाख स्क्वे. फिट में विस्तार ले चुके श्रध्दा रियल होलसेल मॉल का 22 फरवरी को बडे उत्साह के साथ लोकार्पण किया गया. इस अवसर पर तारक मेहता का उलटा चष्मा फेम मुनमुन दत्ता जिन्हें बबीता अय्यर के नाम से लोग जानते हैं, उसके साथ सोनू और टप्पू यानी खुशी माली व नितीश भलूनी ने उपस्थिति दर्ज कर इस लोकार्पण समारोह में चार चांद लगा दिए थे. उस समय भी श्रध्दा रियल होलसेल मॉल में इन कलाकारों को देखने के साथ ही खरीदारी के लिए इतनी भीड उमडी थी कि संचालकों को ग्राहकों के मिलते प्रतिसाद को देखते हुए ग्राहकों के लिए उस समय लाई हुई स्कीम को और 10 दिनों के लिए बढाना पडा था. जिसके बाद से ही अब ग्राहकों की कपडों की खरीदारी के लिए पहली पसंद बन चुके श्रध्दा रियल होलसेल मॉल में हर ग्राहकों की भीड बढती ही जा रही है.
* लोगों की जयस्तंभ चौक पर लगी भीड
श्याम चौक से जयस्तंभ चौक और मालवीय चौक तक बाजार में खरीदारी के लिए आए लोगों ने फोटों खींचने का मोह नहीं त्यागा. उन्होंने झट से अपने मोबाईल निकालने और इस बारात को अपने मोबाइल के कैमरे में कैद करने की कोशिश की. जिसके कारण श्याम चौक से जयस्तंभ चौक लोगों की भीड एक ही बात दोहराते दिखाई दी, अरे भाई आखिर यचे है क्या …. किसकी शादी हो रही है….सेलिब्रेटी कौन है भाई…. सब लोग एक दूसरे को ताक रहे थे. और मोबाइल से वीडियो और फोटो खींच रहे थे. मौका चाहे जो भी हो श्रध्दा रियल होलसेल मॉल का यह अनोखा प्रमोशन शहरवासियों के लिए फिर एक बार चर्चा का विषय बनता दिखाई दिया. इस कारण कुछ समय के लिए जयस्तंभ चौक पर ट्रैफिक जाम हो गया था.
* शहर में पहली बार अनोखा आयोजन
श्रध्दा रियल होलसेल मॉल हमेशा ही अपने अनोखे आयोजन के लिए जाना और पहचाना जाता है. इस बार भी शहर में शादी सीजन को प्रपोज करने श्रध्दा रियल होलसेल मॉल के इस शादी वाले घर की बारात की अनोखी संकल्पना ने सभी को आश्चर्यचकित कर दिया था. व्यापार जगत के इतिहास में पहली बार किसी शोरूम द्बारा इस प्रकार अनोखी बारात का आयोजन शहरवासियों को भी सोचने में मजबूर कर दिया होगा. इसमें केवल प्रतिष्ठान ही नहीं बल्कि हर नागरिक बाराती बना जो राह चलते मार्केट में खरीदारी का लुफ्त उठाने आया था. जिसके कारण इस बार अनोखे अंदाज में श्रध्दा शादीवाले घर के संचालक रमेशलाल गिडवानी, सुरेश गिडवानी, पूरणलाल, रोशनलाल, अमित सेवानी, सागर गिडवानी, राजेश भाटिया, सुरेश पंजवानी, दिलीप साबवानी, विजय गिडवानी ने इस आयोजन को सभी के लिए यादगार व चर्चा का विषय बना दिया है.
* खरीदारी के साथ मिलेगा खुशियों का शगुन
बता दें कि इस शादी का सीजन दूल्हा- दूल्हान के साथ सभी बारातियों की खरीदारी का लग्न बस्ता लेकर श्रध्दा रियल होलसेल मॉल आया है. इस शादी वाले घर में मंगलवार 24 मार्च से शगुन शादी का उपक्रम शुरू होने जा रहा है. जिसमें हर प्रकार की खरीदारी करने पर ग्राहकों को खुशियों का शगुन मिलेगा. जिससे ग्राहकों को एसी, टीवी ,फ्रीज जैसे आकर्षक उपहार जीतने का भी मौका दिया जा रहा है. इस खुशियों का शगुन लाभ लेने का आवाहन श्रध्दा रियल होलसेल मॉल के संचालकों ने किया है.





