हादसे में घायल युवक ने तोडा दम

राजपूत ढाबे के पास हुई दुर्घटना में मृतकों की संख्या हुई दो

* गाडगे नगर पुलिस कर रही है आरोपी चालक की तलाश
अमरावती /दि.10 गाडगे नगर थाना क्षेत्र के राजपूत ढाबा के पास रविवार की रात कार व दुपहिया के बीच हुई दुर्घटना में एक व्यक्ति की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई थी. जबकि उसका साथी युवक गंभीर रुप से घायल हो गया था. जिला अस्पताल में उपचार के दौरान उसने दम तोड दिया. मृतक का नाम दिनेश नामदेव जोशी (38) है. इस तरह इस हादसे में मरने वालों की संख्या दो हो गई है.
जानकारी के मुताबिक भातकुली तहसील के कुंड खुर्द निवासी भारत बबनराव आठवले (54) और दिनेश जोशी (38) यह दुपहिया क्रमांक एमएच-278/आर-6916 पर सवार होकर लालखडी से कठोरा नाका की ओर जा रहे थे. तब राजपूत ढाबा चौक पर एक तेज रफ्तार अज्ञात कार ने उनकी दुपहिया को जोरदार टक्कर मार दी. दुर्घटना इतनी भीषण थी कि, दोनो दोस्त गंभीर रुप से घायल हो गये. शिकायतकर्ता रोहित राउत ने उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती किया. जहां भारत आठवले को मृत घोषित किया गया. जबकि दिनेश जोशी की देर रात उपचार के दौरान मृत्यु हो गई. घटना की जानकारी मिलते ही गाडगे नगर के थानेदार अतुल वर अपने दल के साथ घटनास्थल पहुंच गये. एक महिला की शिकायत पर पहले आकस्मिक घटना दर्ज की गई थी. लेकिन सोमवार को मामला दर्ज किया गया. पुलिस अब परिसर के सीसीटीवी फूटेज के आधार पर फरार चालक की तलाश कर रही है.

Back to top button