हेमंता बिस्वा सरमा का युवक कांग्रेस ने किया निषेध
पोस्टर जलाकर व्यक्त किया संताप

अमरावती/दि.11- लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी तथा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जून खरगे को लेकर अपशब्दों का प्रयोग करनेवाले आसाम के मुख्यमंत्री हेमंता बिस्वा सरमा के खिलाफ जबरदस्त निषेध प्रदर्शन करते हुए युवक कांग्रेस के पदाधिकारियों ने उग्र आंदोलन किया. जिसके तहत हेमंता बिस्वा सरमा के पोस्टर पर चप्पल-जूते बरसाते हुए उसे जला दिया गया.
स्थानीय कांग्रेस भवन के पास इकठ्ठा हुए युवक कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने आज हेमंता बिस्वा सरमा सहित भाजपा नेताओं के खिलाफ तीव्र नारेबाजी की. इस समय युवक कांग्रेस के पदाधिकारियों का कहना रहा कि, लोकतंत्र में मतभेद हो सकते है, परंतु व्यक्तिगत टिका-टिप्पणी व अपमानास्पद वक्तव्यों को स्वीकार नहीं किया जा सकता. इस समय युवक कांग्रेस पदाधिकारियों ने यह चेतावनी भी दी कि, यदि संबंधित नेताओं ने तत्काल माफी नहीं मांगी, तो भाजपा के खिलाफ पूरे राज्यभर में तीव्र आंदोलन किया जाएगा.
इस निषेध आंदोलन में युवक कांग्रेस के जिलाध्यक्ष राहुल येवले सहित वैभव देशमुख, अनिकेत ढेंगले, सुनील जवंजाल, सागर कलाने, नीलेश गुहे, आशीष यादव, राहुल साबले, अक्षय साबले, ऋत्विक देशमुख, केदार भेंडे, गोकुल देशमुख, सागर यादव, मोहित भेंडे, कृणाल गावंडे, वेदांत केने, प्रियाल मोहोड, शुभम बांबल, धनंजय बोबडे, ओम कुबडे, चैतन्य गायकवाड, व्यंकटेश नेरकर, प्रणय वाटाणे, सुजल इंगले, शशीकांत बोंडे, विजू खंडारे, प्रफुल तंतरपाले, गोविंद ठाकरे, पार्थ धानोरकर, जयंत बंदीवान, रोहित खोब्रागडे, अमेय येवूतकर, मुकेश लालवानी, आकाश गेडाम, रोहित खंडेराव, हर्षल साखरकर, युवराज सोलव, शुभम वानखडे, आनंद बरडे, श्रेयस गाडे, श्रेयस धर्माले, जिगर शिंदे, लकी धनाडे के साथ ही युवक कांग्रेस के पदाधिकारी व सदस्य बडी संख्या में उपस्थित थे.





