न्यायाधीश और न्यायालयीन कर्मचारी के यहां हुई चोरी का मामला

सुरक्षा के लिए तैनात चार जवान निलंबित

* भातकुली के प्रभारी को सौंपी प्राथमिक जांच
* पुलिस आयुक्त राकेश ओला की कार्रवाई से अधिकारी व कर्मचारियों में हडकंप
अमरावती/दि.17- गाडगे नगर थाना क्षेत्र के कांता नगर परिसर में शनिवार की देर रात पांच न्यायाधीश व चार न्यायालयीन कर्मचारियों के निवासस्थान पर पुलिस सुरक्षा के बावजूद हुई चोरी के प्रकरण में पुलिस आयुक्त राकेश ओला ने वहां सुरक्षा के लिए तैनात चार जवानों को निलंबित कर उनकी प्राथमिक जांच भातकुली के प्रभारी निरीक्षक को सौंपी हैं.
बता दें कि शनिवार की देर रात कांता नगर के न्यायाधीश व न्यायालयीन कर्मचारियों के 9 निवासस्थानों पर पुलिस सुरक्षा तैनात रहने के बावजूद शातीर चोरों ने सेंधमारी की. घटना को अंजाम देते समय शातीर चोरों ने बंद मकानों को निशाना बनाया. उन्होंने जीन मकानों में न्यायाधीश और उनके परिवार मौजूद थे, उस निवास के दरवाजे बाहर से बंद कर दिए थे. पश्चात घटना को अंजाम देने के बाद वे भाग गए. घटनास्थल से भागते समय तीन शातीर चोर सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए है. लेकिन पुलिस सुरक्षा के बावजूद एक ही रात 9 न्यायाधीश व न्यायालयीन कर्मचारी के निवासस्थान पर चोरी होने से पुलिस आयुक्त राकेश ओला के निर्देश पर घटना के समय वहां ड्यूटी पर तैनात क्राईम ब्रांच के पुलिस जवान सचिन भोयर, कोतवाली के प्रमोद हरणे, अथर बेग और पुलिस मुख्यालय के अभिषेक दिक्षीत को निलंबित कर दिया गया है. साथ ही उनके खिलाफ भातकुली के प्रभारी निरीक्षक को प्राथमिक जांच करने के आदेश दिए गए है. इस कार्रवाई से शहर पुलिस प्रशासन में खलबली मच गई हैं.

Back to top button