गाडगे नगर, राजापेठ सहित पांच थाना क्षेत्र में बढी चोरियां

लोगों से सावधानी की अपील

* चोरियां रोकने के अनेक उपाय
अमरावती/दि.28 – कांतानगर में न्यायाधीशों के घरों के साथ कोर्ट के कर्मचारियों के भी घरों में चोरों ने सेंध लगा ली थी. ऐसे में अब चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस 24 घंटे गश्त और संदिग्ध हलचलों पर निगरानी कर रही है. किंतु लोगों को भी अपने घर और सामान की सुरक्षा के लिए उपाय करने एवं सावधानी बरतने की आवश्यकता है. पुलिस ने लोगों से अलर्ट रहने और कुछ उपायों की चर्चा की है. वे अपनाने पर अपने घर, प्रतिष्ठान, वाहन आदि चोरों से महफूज किये जा सकते हैं.
सेंधमारी की बात करें तो गाडगे नगर और राजापेठ सहित शहर के पांच थाना क्षेत्रों में काफी घटनाएं दर्ज हुई है. गाडगे नगर थाना क्षेत्र में पिछले दिनों चार फ्लैट और घर में चोरों ने सेंध लगा ली. उसी प्रकार विलास नगर एरिया से भी 10-12 लाख का माल चोरी गया. कल-परसो राजापेठ थाना क्षेत्र के बालाजी प्लॉट में एक महिला के घर में चोरों ने काफी कुछ माल पार कर दिया. नांदगांव पेठ, बडनेरा और फ्रेजरपुरा में भी चोरी की कई घटनाएं दर्ज हुई है. पुलिस इन घटनाओं का पता लगाने की कोशिश कर रही है. बडनेरा थानांतर्गत पटेल नगर, मालू लेआउट, साई नगर आदि क्षेत्र में चोरों ने आतंक मचा रखा है.
* सजग रहें सभी
सेंधमारी, दिनदहाडे चोरी की घटनाओं पर निश्चित ही अंकुश लगना चाहिए. इसके लिए नागरिकों का सतर्क और सक्रिय रहना आवश्यक है. पुलिस अधिकारियों ने मीडिया से चर्चा में जनसहयोग की अपेक्षा बोलकर बतायी है. उनका कहना है कि, घर के मुख्य दरवाजे पर साधी लेंस की बजाय वीडियो डोर बेल अथवा डिजिटल आय भी स्थापित की जा सकती है. यह आसानी से लग जाती है. दरवाजे के बाहर का परिसर बडा और स्पष्ट दिखाई देता है.
* हाल में बढती घटनाएं
पिछले दो माह में शहर में 35 सेंधमारी और 55 चोरी की घटनाएं दर्ज हो गई है. अर्थात रोज ही कही न कही चोर कीमती माल पर हाथ साफ कर रहे है. इस दौरान 39 दुपहिया चोरी गये हैं. लूटपाट की 10 घटनाएं 1 जनवरी से 27 फरवरी दौरान दर्ज होने की जानकारी पुलिस सूत्रों ने दी और लोगों से सावधान रहने कहा. अपने घरों और दुकानों की हिफाजत के लिए उचित कदम उठाने का आवाहन भी पुलिस ने किया है. नाना प्रकार की सावधानी बरतने से निश्चित ही चोरी-चकारी की घटना से निजात मिलेगी.
* रात को दरवाजे पर दस्तक
पुलिस और सुरक्षा के जानकारों ने लोगों को आगाह किया कि, देर रात तक दरवाजा अचानक न खोले. किसी ने दरवाजे पर दस्तक दी, तो पहले लेंस या खिडकी से देखें. फिर दरवाजा न खोलते हुए भीतर से ही बात करें. संदेह आने पर चिल्लाये और पडोसी को कॉल करें. उसी प्रकार अपने क्षेत्र का पुलिस स्टेशन नंबर सेव कर रखे. ऐसे ही 112 पर भी कॉल कर सकते है. संभव हो तो घर में चैनल गेट लगाये. उसी प्रकार सीसीटीवी की निगरानी इमारत में रखी जानी चाहिए.
* क्या कहते हैं निरीक्षक
स्थानीय अपराध शाखा के प्रमुख संदीप चव्हाण ने अनेकानेक सेंधमारी और अपराधों का पता लगाया है. आरोपियों को दबोचा है. इसके बावजूद वे शहरवासियों से अपील करते हैं कि, हर समय सावधान रहें. अलर्ट रहें. संदिग्ध हरकत देखते ही पुलिस को सूचित करें.

Back to top button