अमरावती में कोई बच्चा चोर गैंग नहीं

डीसीपी गणेश शिंदे ने पत्रवार्ता में दी जानकारी

* अफवाहों पर ध्यान नहीं देने का किया आवाहन
* गलत खबरे फैलानेवालों पर कार्रवाई करने की दी चेतावनी
अमरावती /दि.17- इस समय अमरावती शहर में बच्चा चुरानेवाली टोली केे सक्रिय रहने और बच्चों के गायब होने की खबरे बडी तेजी के साथ फैल रही है. जिनका हकीकत से कोई वास्ता नहीं है, इस आशय का स्पष्टीकरण देते हुए शहर पुलिस उपायुक्त गणेश शिंदे ने बताया कि, अमरावती शहर में बच्चों के अचानक लापता होने या उनका अपहरण कर लिए जाने की हाल-फिलहाल के दिनों में कहीं से कोई अफवाह सामने नहीं आई है और शहर में बच्च चोरी करनेवाली कोई गैंग भी सक्रिय नहीं है. ऐसे में नागरिकों ने इस तरह की खबरों पर बिल्कुल भी ध्यान नहीं देना चाहिए. साथ ही उन्होंने यह चेतावनी भी दी कि, ऐसी बेसिर-पैर की खबरे एवं अफवाहें फैलानेवाले तत्वों के खिलाफ शहर पुलिस द्वारा सक्त कार्रवाई की जाएगी.
इस पत्रवार्ता में डीसीपी गणेश शिंदे ने बताया कि, अमरावती शहर में बच्चा चोरी करनेवाली गैंग सक्रिय रहने की अफवाह को उस समय बल मिला, जब सोशल मीडिया पर एक महिला की आवाज वाली करीब 3 मिनट की ऑडिओ क्लीप वायरल हुई, जिसमें कैम्प परिसर का जिक्र करते हुए एक बच्चे का अपहरण हो जाने की बात कही गई थी. इस क्लीप की जानकारी सामने आते ही फ्रेजरपुरा पुलिस ने मामले की पडताल की, तो पता चला कि उक्त ऑडिओ क्लीप का अमरावती शहर से कोई वास्ता नहीं है. बल्कि उक्त ऑडिओ क्लीप को पुणे से वायरल किया गया था.
उक्त जानकारी देने के साथ ही डीसीपी गणेश शिंदे ने कहा कि, अमरावती शहर में बच्चा चोरी करनेवाली गैंग जैसी कोई बात नहीं है और अब तक ऐसी कोई घटना भी घटित नहीं हुई है. अत: इसे लेकर किसी भी तरह की अफवाह पर नागरिकों ने ध्यान नहीं देना चाहिए. साथ ही ऐसी घटनाओं को लेकर बेसिर-पैर वाली खबरें भी नहीं फैलानी चाहिए. क्योंकि अब पुलिस ऐसा करनेवाले लोगों पर नजर रख रही है. साथ ही ऐसे लोगों के खिलाफ अब पुलिस द्वारा कडी कार्रवाई भी की जाएगी.
* डिप्टी ग्राउंड की घटना भी गलतफहमी के चलते
इस पत्रवार्ता में शहर पुलिस उपायुक्त गणेश शिंदे ने कहा कि, आज सुबह ऐसी ही बेसिर-पैर की खबरों और अफवाहों को सच मानकर नागपुरी गेट थाना क्षेत्र के डिप्टी ग्राउंड परिसर में कुछ लोगों ने एक अनजान युवक को बच्चा चोर समझकर उसकी पिटाई कर दी और उसे नागपुरी गेट थाना पुलिस के हवाले कर दिया. जिसके बाद यह जानकारी सामने आई कि, बैतूल का रहनेवाला उक्त युवक अपने किसी कामकाज के चलते अमरावती आया हुआ था और डिप्टी ग्राउंड परिसर में पहुंचा था. जिसे क्षेत्र के लोगों ने बच्चा चोर समझ लिया. उक्त जानकारी देने के साथ ही डीसीपी गणेश शिंदे ने कहा कि, अव्वल तो अमरावती शहर में बच्चा चोरी करनेवाली कोई गैंग सक्रिय नहीं है. परंतु इसके बावजूद यदि किसी की गतिविधियों को लेकर कोई संदेह या शंका होते है, तो नागरिकों ने कानून को अपने हाथ में लेने की बजाए सीधे ‘डायल-112’ पर संपर्क करते हुए जानकारी व सूचना देनी चाहिए. जिसके बाद शहर पुलिस की टीम तुरंत एक्शन में आकर आगे की कार्रवाई करेगी.

Back to top button