आंगणवाडियों के बच्चों के पूरक पोषण आहार में होगा बदलाव

मुंबई /दि.27 राज्य की आंगणवाडियों में बच्चों को दिए जाने वाले पूरक पोषण आहार में अब बदलाव होगा. इसके लिए राज्य के महिला व बाल विकास विभाग ने केंद्र सरकार को पत्र लिखा है. केंद्र से मंजूरी मिलने के बाद पूरक पोषण आहार के लिए नए मापदंड और नियम तय होंगे. गुरुवार को विधान परिषद में राज्य की महिला व बाल विकास मंत्री आदिती तटकरे ने बताया कि, अब जिला परिषद स्कूलों के पास ही नए आंगणवाडी केंद्र स्थापित करने 15 लाख रुपए प्रदान किए जाएंगे. प्रश्नकाल में भाजपा विधायक उमा खापरे और भाजपा विधायक चित्रा वाघ ने स्मार्ट आंगणवाडी के लिए किट खरीदने और खराब भोजन उपलब्ध कराने को लेकर सवाल उठाया. भाजपा विधायक प्रवीण दरेकर ने कहा कि, 90 करोड रुपए स्मार्ट किट खरीदने के फैसले पर पुनर्विचार होना चाहिए. इसके जवाब में तटकरे ने कहा कि, राज्य में 1.10 लाख आंगणवाडी है. इनमें से 24,700 आंगणवाडियों में स्मार्ट किट उपलब्ध कराए गए हैं.

 

Back to top button