पुलिस आयुक्तालय में जल्द होंगे बडे बदलाव

अनेक थानेदारों को किया जाएगा इधर से उधर

* दो दिनों में सीपी और तीनों डीसीपी की होगी बैठक
* अधिकारियों द्वारा की गई कार्रवाई को देखकर लिया जाएगा निर्णय
अमरावतीदि.11 – मनपा चुनाव संपन्न होने के बाद अब पुलिस आयुक्त राकेश ओला ने आयुक्तालय परिक्षेत्र के सभी पुलिस स्टेशन के अधिकारियों के कार्यों की समीक्षा करना शुरु किया है. जल्द ही बडे बदलाव के संकेत मिल रहे है. आगामी दो दिनों मेें पुलिस आयुक्त अपने तीनों पुलिस उपायुक्त के साथ बैठक लेकर इस पर निर्णय लेेने वाले है. अधिकारियों के कामकाज को देखकर उन्हें मौका दिया जाने वाला है.
पुलिस आयुक्त राकेश ओला ने मनपा चुनाव के पूर्व अमरावती आयुक्तालय का पदभार संभालने के बाद मनपा चुनाव तक किसी भी अधिकारी का तबादला न किये जाने की जानकारी दी थी. अब मनपा चुनाव संपन्न होते ही आयुक्तालय परिक्षेत्र में जल्द बडे बदलाव के संकेत मिले है. सूत्रों के मुताबिक पुलिस आयुक्त राकेश ओला 13 और 14 फरवरी को पुलिस उपायुक्त रमेश धुमाल, गणेश शिंदे और श्याम घुगे के साथ बैठक लेकर सभी थानेदारों की कार्रवाई की समीक्षा करने वाले है. जिन थानेदारों का कार्यकाल पूरा हो गया है, ऐसे थानेदार समेत अन्य अधिकारियों के भी फेरबदल होने की चर्चा है. सूत्रों के मुताबिक प्रभावी थानेदारों को इस बार मौका दिया जाने वाला है. पुलिस आयुक्त और उपायुक्त की बैठक के बाद इस पर मुहर लगने वाली है और तबादलों की सूची भी तत्काल जारी की जाएगी. यह भी पता चला है कि, क्राईम ब्रांच में भी बदलाव होंगे. शहर के नागपुरी गेट, गाडगे नगर, राजापेठ, कोतवाली और फ्रेजरपुरा थाना क्षेत्र मेें अपराधिक गतिविधियां सर्वाधिक है. इस कारण इन पांचों पुलिस स्टेशन की विशेष रुप से समीक्षा कर अधिकारियों के तबादलों पर निर्णय लिया जाएगा. अब देखना है किन अधिकारियों को कहां भेजा जाता है. उसी पर सभी का ध्यान केंद्रीत है.

Back to top button