दोबारा नहीं होंगे बारहवीं के परचे
बोर्ड ने कर दिया स्पष्ट

* विद्यार्थियों-अभिभावकों ने ली राहत की सांस
नागपुर /दि.27- कक्षा 12 वीं के भौतिकी, रसायनशास्त्र और गणित के परचे यहां लीक होने की खबर के बीच बोर्ड ने स्पष्ट कर दिया कि, किसी भी विषय की परीक्षा दोबारा नहीं ली जाएगी. उत्तर पत्रिकाएं सावधानी से जांची जाएगी. इसलिए नतीजों में पिछले वर्ष की तुलना में कुछ विलंब हो सकता है. बोर्ड के इस खुलासे से विद्यार्थियों के साथ ही पालकों ने भी ठंडी सांस ली है.
पिछले दिनों उक्त तीन विषय के परचे यहां शहर के एक सेंटर पर लीक होने की चर्चा ने हंगामा खडा कर दिया था. तीन लोगों को परचा लीक करने के आरोप में पकडा गया है. विशेष जांच दल तहकीकात कर रहा है. ऐसे में संबंधित विषयों की परीक्षा दोबारा लेने की चर्चा सुनी जा रही थी. जिस पर बोर्ड के जवाब से पूर्ण विराम लग गया है.





