ऐसी कर्ज माफी होगी कि सही किसान के खाते में ही जाएगा पैसा

हिंदी अनिवार्यता, दावोस, टीपू सुल्तान से लेकर महाराष्ट्र की अर्थव्यवस्था तक सभी पर बोले मुख्यमंत्री

* देवेंद्र फडणवीस का विधानसभा में दो घंटे का मैराथन संबोधन
* टीपू सुल्तान का गलत इतिहास पढाया, हिंदी भाषा पर बेनकाब किया उद्धव ठाकरे को
मुंबई /दि.26- मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने आज विधान मंडल में राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा का जोरदार प्रत्युत्तर देते हुए टीपू सुल्तान, दावोस करार, हिंदी अनिवार्य निर्णय सहित सबसे महत्वपूर्ण किसान कर्जमाफी के विषय पर अहम ऐलान कर दिये. उन्होंने दो घंटे के मैराथन संबोधन में सभी चर्चित मुद्दे लेते हुए विपक्ष के आरोप, एसीबी की रेड, मराठी शाला, नरहरी झिरवाल प्रकरण पर सरकार का स्पष्ट रुख व्यक्त किया. विपक्ष के नेताओं को अनेक अवसरों पर नाम लेकर घेरा भी. देवेंद्र फडणवीस का आज का संबोधन जोरदार रहा. उन्होंने किसान कर्जमाफी का वचन उचित समय पर पूरा करने और कर्जमाफी का पैसा सही, जरुरतमंद किसानों के खाते में ही जाने के लिए एग्री स्टैक तैयार करने की जानकारी सदन को देकर एक प्रकार से चौंका दिया.
* ट्रिलियन डॉलर अर्थव्यवस्था
सीएम फडणवीस ने महाराष्ट्र की मजबूत अर्थव्यवस्था से बात शुरु की. उन्होंने दावा किया कि, महाराष्ट्र ट्रिलियन डॉलर अर्थव्यवस्था बनने जा रहा है. दावोस निवेश सम्मेलन के मुद्दे पर सीएम ने साफ कह दिया कि, निवेशकों का ही दावोस आकर करार करने का जोर रहता है. महाराष्ट्र में 30 लाख करोड के निवेश अनुबंध विविध क्षेत्र में हुए हैं. इनमें से 70-80 प्रतिशत करार साकार होने का दावा कर फडणवीस ने कहा कि, महाराष्ट्र की सरकार पर दुनियाभर की कंपनियों, निवेशकों का बढता भरोसा इन अनुबंधों से सिद्ध होता है.
* हम नहीं सुधरेंगे का रवैया छोड दें
मुख्यमंत्री ने कहा कि, विपक्ष भ्रमित और संभ्रमित है. उन्हें भ्रम में रहना छोड देना चाहिए. सीएम ने कहा कि, महाराष्ट्र के विकास में विपक्ष का योगदान तभी रह सकता है, जब वह भ्रम से बाहर निकले. उन्होंने स्पष्ट कह दिया कि, महाराष्ट्र तेजी से आगे बढ रहा है. सभी प्रकार के उद्योग यहां स्थापित होने जा रहे है. सीएम ने विपक्ष को चेतावनी भी दी कि, वह हम नहीं सुधरेंगे का रवैया छोड दें. हमें उनके काले धंधे के बारे में पता है. काफी लोगों को जनता ने काले धंधों के कारण घर पर बैठा दिया है. सीएम ने काफी ताने मारे.
* ठाकरे बंधु एक होने का श्रेय फडणवीस को
देवेंद्र फडणवीस ने शालाओं में हिंदी अनिवार्य करने का मुद्दा भी छेडा. उन्होंने कहा कि, हिंदी भाषा अनिवार्य करने के विषय में जो निर्णय किया गया था, वह मंत्रिमंडल की सिफारिश पर किया गया था. मंत्रिमंडल ने पिछली बैठक की सिफारिश स्वीकार की. यह सिफारिश तत्कालीन मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने स्वीकार की थी. उन्होंने फिर तंज कसा किया विपक्ष की दशा ऐसी है कि, उन्हें कुछ सूझ नहीं रहा है. उन्होंने राज ठाकरे का नाम लिये बगैर फिकरा कसा. फडणवीस ने कहा कि, वे रिकॉर्ड पर लाना चाहते हैं कि, दोनों भाईयों को एकत्र लाने का श्रेय देवेंद्र फडणवीस को है.
* कुंभ मेला से महाराष्ट्र की ब्रांडिंग
मुख्यमंत्री ने कहा कि, महाराष्ट्र में मराठी ही अनिवार्य है. मराठी शालाएं बंद होने की खबर कपोल-कल्पित है. 84 प्रतिशत शालाएं मराठी माध्यम की है. 69 प्रतिशत विद्यार्थी मराठी पढ-सीख रहे हैं. सीएम ने कहा कि, नाशिक कुंभ मेला आर रहा है. जिस प्रकार कुंभ मेला के कारण यूपी पूरी दुनिया में प्रसिद्ध हो गया. ऐसी ही महाराष्ट्र की ब्रांडिंग इस कुंभ मेला के माध्यम से करनी है. उन्होंने कहा कि, हमारा राज्य संतों, महात्माओं की भूमि है. वह परंपरा हमें जतन करनी है.
* हिंदी भाषा अनिवार्य पर किया ठाकरे सरकार को बेनकाब
सीएम ने कहा कि, 21 सितंबर 2020 को मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने नई शिक्षा नीति संबंधी समिति गठित की. उसमें अनेक कुलगुरु, शिक्षाविद थे. विजय कदम यह महत्वपूर्ण नाम है. वे ठाकरे सेना के नेता भी है. कमेटी में 16 लोग मराठी थे. समिति ने उद्धव ठाकरे को रिपोर्ट दी. ठाकरे ने क्रियान्वयन के निर्देश दिये. 15 सितंबर 2021 को इस पर खबरें आयी. बदलते दौर में सिफारिश के अनुसार महाराष्ट्र की शैक्षणिक प्रगती कायम रखने में सिफारिश आवश्यक बतायी गई. इन सिफारिशों में अंग्रेजी और हिंदी को दूसरी भाषा के रुप में पहली कक्षा से ही लागू करने की सिफारिश शामिल थी. उसी प्रकार उच्च शिक्षा संस्थाओं में मराठी को प्राथमिकता देते हुए अंग्रेजी और हिंदी कक्षा पहली से लेकर बारहवीं तक अनिवार्य करने की जानकारी सीएम ने सदन पटल पर दी. उन्होंने राकांपा नेता जयंत पाटिल का नामोल्लेख कर कहा कि, रिपोर्ट मंत्रिमंडल मंजूर करता है. सीएम ने सदन में दावा किया कि, वे संपूर्ण इतिवृत्त लेकर सदन में आये है. उन्होंने माशेलकर समिति की रिपोर्ट पढकर बतायी. उस पर सही किस की है? यह आदित्य (ठाकरे) बताएंगे. मंत्री कोई भी रहे, यह कहते हुए देवेंद्र फडणवीस ने विपक्ष को इस मुद्दे पर घेर लिया.
* महाराष्ट्र देश का स्टार्टअप
मुख्यमंत्री ने कहा कि, आज महाराष्ट्र समस्त भारतवर्ष का स्टार्टअप बना है. पहले यह मान बैंगलोर को था. आज 20 प्रतिशत स्टार्टअप हमारे महाराष्ट्र में है. यूनिकॉर्न अर्थात बडे स्टार्टअप की देश में संख्या 129 है. जिसमें से 28 महाराष्ट्र के है. उन्होंने उद्योग व्यवसाय के बारे में विपक्षी नेता जयंत पाटिल और विजय वडेट्टीवार के आरोपों का भी जमकर उत्तर दिया. देवेंद्र फडणवीस ने उपरोक्त दोनों नेताओं को कुंभ मेला के विषय में भी घेरा. सीएम ने कहा कि, कुंभ मेला साढे बाराह वर्ष बाद आता है. दुनिया में लोगों का इतना बडा सम्मेलन और कही नहीं होता. वहां किसी की जात नहीं पूछी जाती. सभी जाति और पंथ के लोग अपनी आस्था से आते है. अलग-अलग धर्म के लोग भी आते हैं. प्रयागराज में यूपी ने निवेश किया तो आज उसके फायदे भी देश के इस बडे सूबे को मिल रहे हैं.
* डेढ लाख पदभर्ती
मुख्यमंत्री ने सरकारी पदों की नियुक्तियों पर बोलते हुए अपार हर्ष के साथ कहा कि, महायुति सरकार आने के बाद अब तक 120449 लोगों को नियुक्ति पत्र दिये गये हैं. आने वाले दिनों में यह संख्या डेढ लाख को पार हो जाएंगी. सीएम ने कहा कि, दिया हुआ वचन पूर्ण करने वाली सरकार है. हमने 75 हजार नौकरियों का वादा किया था. दोगुनी नियुक्तियां की गई है. सीएम ने गडचिरोली को स्टील सिटी बनाने का वादा पूर्ण करने जा रहे हैं. आज गडचिरोली में 2 लाख 68 हजार करोडों का निवेश हो रहा है. दुनियाभर की कंपनियां गडचिरोली में निवेश करने तैयार है. शीघ्र ही 10 लाख करोड के करार साकार हो जाएंगे. महाराष्ट्र में एजेझोन, मायक्रोसॉफ्ट और कई बडी कंपनियां डाटा सेंटर सहित बडे उद्यम स्थापित करने जा रही है. सीएम ने कहा कि, अमेरिका के राष्ट्रपति ड्रोनॉल्ड ट्रम्प भी दो दिनों तक दावोस में थे.
* किसान कर्जमाफी उचित समय पर
मुख्यमंत्री ने लंबे संबोधन में विपक्ष के एक-एक मुद्दें का जोरदार जवाब दिया. सीएम ने कहा कि, किसान कर्जमाफी का वादा उचित समय पर अवश्य निभाया जाएगा. ऐसी कर्जमाफी होगी कि, प्रत्येक जरुरतमंद किसान के बैंक खाते में कर्जमाफी की राशि पहुंच जाएंगी. इसके लिए कृषि स्टैक तैयार हो रहे हैं. किसान की समस्त जानकारी इस स्टैक में आ जाएंगी. किसान ने कौनसी फसल ली, उसका रकबा कितना रहा. कहां से कर्ज लिया. बीज, खाद खरीदी से लेकर पैदावार और उसकी विक्री का रिकॉर्ड इसमें अद्यतन हो जाएंगा. जरुरतमंद किसानों को बराबर कर्जमाफी का लाभ प्राप्त होगा.
* विवादों पर भी बोले
सीएम देवेंद्र फडणवीस ने मंत्री नरवरी झिरवाल प्रकरण से लेकर अनेक विषयों, मुद्दों पर खुलकर बात रखी. सीएम ने स्पष्ट कहा कि, एसीबी के सर्वाधिक छापे महाराष्ट्र में पड रहे हैं. यह छापे आगे भी शुरु रहेंगे. उन्होंने एसीबी की मंत्रालय में रेड पर भी कहा कि, एसीबी को कहीं भी छापा मारने के लिए अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है. सीएम ने कहा कि, मेरे कार्यालय में भी किसी ने काम के लिए पैसे मांगे, तो छापा मारकर कार्रवाई तो जरुर होगी.
* आर्थिक प्रगती की रफ्तार तेज
देवेंद्र फडणवीस ने महाराष्ट्र की अर्थव्यवस्था तेज गति से आगे बढने का दावा कर कहा कि, केवल 10 वर्षों में यह तीन गुना हो गई है. 660 बिलियन डॉलर तक महाराष्ट्र पहुंच गया है. शीघ्र ही ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था राज्य की होने वाली है. सीएम ने कहा कि, कई देशों की अर्थव्यवस्था इतनी नहीं होती. महाराष्ट्र शीघ्र वह शिखर प्राप्त करने जा रहा है. निवेश में सारी दुनिया की बडी कंपनियां महाराष्ट्र की ओर आशा अपेक्षा से देख रही हैं.

Back to top button