खेत साफ करने के नाम पर लगा दी आग

महिला डॉक्टर का हुआ 15 लाख रुपए का नुकसान

* बडनेरा थाना क्षेत्र के पिंपरी यादगीरे ग्राम की घटना
अमरावती/दि.13 – अमरावती के दस्तूर नगर में रहने वाली एक 60 वर्षीय महिला डॉक्टर के पिंपरी यादगीरे के खेत को साफ करने के बहाने एक 35 वर्षीय युवक और उसके साथी ने आग लगा दी. इस आग के कारण खेती का साहित्य समेत कुल 15 लाख रुपए का नुकसान महिला डॉक्टर का हो गया. शिकायत के आधार पर बडनेरा पुलिस ने संबंधित युवक और उसके साथी के खिलाफ मामला दर्ज किया है.
जानकारी के मुताबिक अमरावती के दस्तूर नगर परिसर में रहने वाली गौरी नामक महिला डॉक्टर का पिंपरी यादगीरे में खेत है. उसने अपने इस खेत का कुछ हिस्सा बेचने के लिए निकाला है. इस कारण अमरावती के रहाटगांव परिसर के वृंदावन अपार्टमेंट में रहने वाले विकेश गोकुलराव गवाले (33) नामक युवक और उसके साथी ने खेत का निरीक्षण किया. डॉक्टर महिला ने उन्हें खेत साफ करने के लिए कहा. लेकिन विकेश और उसके दोस्त ने खेत साफ करने की बजाय उसे आग लगा दी. इस कारण खेत के 70 हजार फूट डीप एरिगेशन पाईप, निपल्स, फिटींग जलकर राख हो गई. महिला डॉक्टर का इस घटना में 12 से 15 लाख रुपए का नुकसान हुआ. इस कारण महिला डॉक्टर ने बडनेरा थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज करवाई. शिकायत के आधार पर पुलिस ने विकेश गवाले और उसके साथी के खिलाफ बीएनएस की धारा 326 (फ), 324 (5), 351 (2), 238 (क) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरु की है.

Back to top button