मुंबई को बपौती समझने वालों को उत्तर देना ही होगा

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस का ठाकरे पर निशाना

मुंबई /दि.28- मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस इन दिनों ठाकरे बंधुओं पर हमला करने का कोई अवसर नहीं छोडते हैं. ऐसे में शुक्रवार को मराठी भाषा दिवस पर एक समाचार चैनल के कार्यक्रम में भाग लेते हुए फडणवीस ने ठाकरे बंधुओं पर निशाना साधा. फडणवीस ने कहा कि, ठाकरे बंधु एक होकर भी मुंबई मनपा नहीं जीत सके. उन्होंने यह भी कहा कि, मुंबई को अपने पिता की संपत्ति मानने वालों को कभी न कभी उत्तर देना ही पडेगा.
सीएम फडणवीस ने कहा कि, मुंबई का मराठी माणुस भी सभी चीजें, घटनाएं देखता और विचार करता है. किसने क्या काम किया है? मुंबई के मराठी लोगों को गत 30 वर्षों में उद्धव ठाकरे ने क्या दिया? कुछ भी नहीं दिया. उद्धव ठाकरे स्वयं 15 वर्षों से मुंबई मनपा में ध्यान देने की बातें कर रहे हैं. चुनाव के समय में उन्होनें ठाकरे को खुलेआम चुनौती दी थी. मुंबई के विकास पर उद्धव ठाकरे अपने भाषण में कुछ कहेंगे, तो वे 100 रुपए देंगे. इसके बाद पुरस्कार की राशि 3 हजार रुपए तक बढा दी थी. फिर भी उद्धव ठाकरे मुंबई के विकास पर कुछ भी नहीं बोल पाये. फडणवीस ने कहा कि, उन्होंने उद्धव ठाकरे को मुंबई का एक आयकोनिक प्रकल्प बताने की चुनौती दी थी. ठाकरे वह भी नहीं कह पाये.

Back to top button