जिन्हें सीएम ने बुलाया था अपनी खुली जीप में, उन्हें मिला स्वीकृत पार्षद पद

एड. प्रशांत देशपांडे का शहर में राजनीतिक कद बढा, भाजपाई हर्षाए

अमरावती/दि.20 – महापालिका चुनाव प्रचार के दौरान टिकट वितरण को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में नाराज़गी की चर्चा जोरों पर थी. इसी बीच चुनावी रोड-शो में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस द्वारा खुले वाहन में साथ बुलाए गए एड. प्रशांत देशपांडे को अब स्वीकृत नगरसेवक पद देकर उस चर्चा पर मुहर लग गई है.
* रोड-शो से शुरू हुई थी चर्चा
अमरावती की पहली महिला महापौर विद्याताई देशपांडे के सुपुत्र एड. प्रशांत देशपांडे ने अंबापेठ प्रभाग से चुनाव की तैयारी की थी, लेकिन उन्हें टिकट नहीं मिला. इस पर समर्थकों ने पालकमंत्री चंद्रशेखर बावनकुले के सामने नाराज़गी जताई थी. पश्चात 4 जनवरी को आयोजित मुख्यमंत्री के रोड-शो में पंचवटी चौक से निकली प्रचार यात्रा के दौरान फडणवीस ने उन्हें अपनी जीप में बुलाया था. उसी समय से उन्हें स्वीकृत सदस्य बनाए जाने की चर्चा शुरू हो गई थी, जिस पर अब आधिकारिक मुहर लग गई. जिसके चलते एड. देशपांडे समर्थक भाजपाईयों में हर्ष का माहौल है. साथ ही मनपा में एड. प्रशांत देशपांडे की स्वीकृत पार्षद के तौर पर नियुक्ति के बाद अमरावती की स्थानीय राजनीति में नए समीकरण बनने के संकेत मिल रहे है.

Back to top button