महापौर और उपमहापौर पद के लिए तीन-तीन उम्मीदवार मैदान में

बसपा की तरफ से ही दोनों पदों के लिए नामांकन

* परसों शुक्रवार 6 फरवरी को होने जा रहे हैं चुनाव
* दोपहर 1 बजे होगी उम्मीदवारों की घोषणा, 15 मिनट का समय मिलेगा नाम पीछे लेने
अमरावती/दि.4- अमरावती मनपा के महापौर और उपमहापौर पद के लिए परसो शुक्रवार 6 फरवरी को चुनाव होने जा रहे हैं. महापौर पद के लिए तीन और उपमहापौर पद के लिए तीन उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं. इन दोनों पदों के लिए भाजपा, कांग्रेस और बसपा सदस्यों ने भी नामांकन दाखिल किया हैं.
अमरावती महानगरपालिका के 15 जनवरी को चुनाव संपन्न हुए और 16 जनवरी को मतगणना पूरी हुई. मनपा क्षेत्र के 22 प्रभागों में 87 सिटों के लिए हुए इस चुनाव में भाजपा की 25, युवा स्वाभिमान 15, कांग्रेस 15, एमआईएम 12, एनसीपी (अजीत पवार) 11, बसपा 3, शिंदे सेना 3, शिवसेना उबाठा 2 और वंचित बहुजन आघाडी को 1 सीट पर जीत मिली हैं. दलीय बलाबल को देखते हुए महायुति का सत्ता में आना तय माना जा रहा है. विधायक रवि राणा की युवा स्वाभिमान पार्टी ने पहले से ही भाजपा को समर्थन घोषित किया हैं. वहीं एनसीपी भी भाजपा के साथ रहने से अब उनका संख्याबल 51 तक पहुंच गया हैं. सत्ता में आने के लिए 44 वोट की आवश्यकता हैं. भाजपा ने महापौर पद के लिए श्रीचंद लक्ष्मणदास तेजवानी को उम्मिदवार घोषित किया हैं. वहीं उपमहापौर पद के लिए युवा स्वाभिमान की तरफ से सचिन ओंकारराव भेंडे ने नामांकन दाखिल किया हैं. महापौर पद के लिए कांग्रेस की तरफ से डॉ. संजय शिरभाते, भाजपा के संजय तेजवानी और बसपा के ईस्माईल कासम लालूवाले चुनाव मैदान में हैं. वहीं उपमहापौर पद के लिए कांग्रेस की लुबना तनवीर सैयद मखदुम, युवा स्वाभिमान के सचिन भेंडे और बसपा के सचिन किसनराव वैद्य ने नामांकन दाखिल किया है. अब शुक्रवार 6 फरवरी को चुनाव प्रक्रिया शुरू होने पर यह देखना है कि बसपा उम्मीदवार चुनाव मैदान में कायम रहते है अथवा किसे समथने देते हैं. उसी पर सभी का ध्यान केंद्रीत हैं. उस दिन दोपहर 1 बजे जिलाधीश की अध्यक्षता में चुनाव होंगे. महापौर चुनाव प्रक्रिया शुरू होते ही प्रत्याशियों की नाम की घोषणा की जाएगी. उम्मीदवार अगले 15 मिनट के अंदर नाम कायम रखना है या नहीं इसका निर्णय कर सकेंगे. नगरसेवकों को हाथ उठाकर अपना वोट देना होगा.

Back to top button