श्रीमती केशरबाई लाहोटी महाविद्यालय में तीन दिवसीय क्रीडा महोत्सव

‘लक्ष्य 2026’ में खिलाडियों का प्रतिसाद

अमरावती/दि.6 -श्री गणेशदास राठी छात्रालय समिति द्वारा संचालित श्रीमती केशरबाई लाहोटी महाविद्यालय में क्रीड़ा विभाग के तत्वावधान में तीन दिवसीय क्रीड़ा महोत्सव ‘लक्ष्य 2026’ का आयोजन किया गया. इस क्रीड़ा महोत्सव में आधुनिक खेलों के साथ-साथ पारंपरिक खेलों को भी शामिल किया गया है. प्रतियोगिताओं में बॉक्स क्रिकेट, शतरंज (चेस), बॅडमिंटन लगोरी, लंगड़ी रिले, स्लो साइकलिंग, पोटैटो रेस सहित विभिन्न खेलों का आयोजन किया जा रहा है.क्रीड़ा महोत्सव ‘लक्ष्य 2026’ का उद्घाटन 5 फरवरी को शिवाजी शारीरिक शिक्षण महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. सुभाष गावंडे के शुभ हस्ते संपन्न हुआ.
उद्घाटन समारोह की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. विजय कुमार भांगड़िया ने की. इस अवसर पर डॉ. सतीश मोदानी, डॉ. महेंद्र छागानी, क्रीड़ा विभाग के डायरेक्टर डॉ. गजेंद्र रघुवंशी सहित महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे.उद्घाटन अवसर पर डॉ. सुभाष गावंडे ने विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए खेलों के महत्व पर मार्गदर्शन किया और खेल भावना के साथ प्रतियोगिताओं में भाग लेने का आह्वान किया.
क्रीड़ा महोत्सव के प्रथम दिवस की शुरुआत बॉक्स क्रिकेट प्रतियोगिता से हुई. खेल महोत्सव की औपचारिक शुरुवात डॉक्टर सुभाष गावंडे तथा डॉ विजय कुमार जी भांगड़िया ने बॉक्स क्रिकेट का लुफ्त उठाते हुए की. बॉक्स क्रिकेट का अंतिम मुकाबला 7 फरवरी की सुबह खेला जाएगा. प्रतियोगिताओं को देखने के लिए महाविद्यालय के विद्यार्थी उत्साहपूर्वक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे. इस क्रीड़ा महोत्सव के आयोजन के लिए श्री गणेशदास राठी छात्रालय समिति के अध्यक्ष वसंत कुमारजी मालपानी, सचिव डॉ. गोविंदजी लाहोटी सहित संस्था के सभी पदाधिकारियों ने शुभकामनाएं प्रेषित कीं. क्रीड़ा महोत्सव की सफलता के लिए क्रीड़ा विभाग के डॉ. गजेंद्र रघुवंशी, डॉ. तीर्थराज राय, डॉ गजभिये डॉ. सुनील मावस्कर, डॉ. गायत्री तिवारी, डॉ. संजय रेड्डी एवं डॉ. अर्पिता लढ्ढा ने अथक प्रयास किए.

 

Back to top button