मालवाहक वाहन ने एक ही परिवार के तीन मजदूरों को उडाया

तीनों गंभीर रूप से घायल, बडनेरा शहर की घटना

अमरावती / दि.27 बडनेरा शहर के कोंडेश्वर रोड स्थित इर्ंट भट्टी परिसर में सोए मजदूरों को तेज रफ्तार से दौड रहे मालवाहक वाहन ने उडा दिया. 25 फरवरी को यह घटना घटी थी. इस दुर्घटना में एक ही परिवार के तीन सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गये. इसमें एक बालिका का पैर फ्रैक्चर हो गया. आरोपी चालक घटनास्थल से फरार हो गया.
जानकारी के मुताबिक जुनी बस्ती के बारीपुरा निवासी मोहन सूर्यभान दारोकार (65) नामक व्यक्ति की कोंंडेश्वर रोड पर ईंट भट्टी हैं. इस ईंट भट्टी पर धारणी के मजदूर काम पर हैं. 25 फरवरी को देर रात 1 बजे के दौरान मजदूर अपनी झोपडी के बाहर सोए थे तब एमएच 31/एपी- 2740 क्रमांक के 407 मालवाहक वाहन ने इन मजदूरों के जोरदार टक्कर मार दी. इस भीषण दुर्घटना में सोमा किसन धांडे (55), लीला सोमा धांडे (50) और संगीता सोमा धांडे (10) गंभीर रूप से घायल हो गये. धांडे परिवार धारणी तहसील के धापला ग्राम का मूल निवासी है. घायलों को तत्काल अमरावती के पीडीएमसी अस्पताल में भर्ती किया गया. 10 वर्षीय संगीता धांडे नामक बालिका का इस हादसे में पैर फ्रैक्चर हो गया.

फरार चालक की तलाश
बडनेरा पुलिस ने 25 फरवरी की रात मोहन दारोकार की शिकायत पर आरोपी चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है. पीएसआय सचिन माकोडे मामले की आगे जांच कर रहे हैं. हादसे के बाद चालक गाडी समेत फरार हो गया. उसकी तलाश जारी है.

Back to top button