नागपुर के तीन लोगों की मृत्यु

वैष्णो देवी जाते समय राजस्थान में हादसा

* कामठी के पारसे परिवार पर झपटा काल
नागपुर /दि.13- जिले के कामठी का पारसे परिवार राजस्थान के डीडवाना में बडी सडक दुर्घटना का शिकार हो गया. हादसे में परिवार के तीन लोगों की जान चली गई. 7 अन्य गंभीर रुप से जख्मी हो जाने की जानकारी है. बीजेपी नेता पालकमंत्री चंद्रशेखर बावनकुले ने दुर्घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया है.
घायलों में महादेव पारसे (60), कांता महादेव पारसे (50), घनश्याम पारसे (23), तुषार पारसे (25), पवन बागडे (21), पूनम पारसे (20), आराधना पारसे (23), पायल पारसे (21), पल्लवी पारसे (20) और चालक मनोज चिंदमवार का समावेश है. यह लोग शनिवार रात तवेरा गाडी से उत्तर भारत तीर्थ यात्रा पर रवाना हुए थे. महाकाल और खाटू नरेश श्याम बाबा के दर्शन पश्चात आगे वैष्णो देवी के दर्शन हेतु जा रहे थे. सालासर चौरा के पास 12 मार्च के तडके तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने उनकी टवेरा कार को चकनाचूर कर दिया. घायलों को जयपुर के अस्पताल में भर्ती किया गया है.

Back to top button