अमरावती-बुरहानपुर मार्ग पर एक घंटे में तीन सडक दुर्घटना

4 लोग गंभीर घायल, लोनिवि के प्रति नागरिकों में असंतोष

धारणी /दि.9 – अमरावती-बुरहानपुर महामार्ग पर स्थित भोकरबर्डी के समीप एक किमी मार्ग पर रविवार को एक घंटे में तीन सडक दुर्घटना हुई. जिसमें 4 लोग गंभीर रुप से घायल हो गए. ऐसे में लोकनिर्माण विभाग के सडक निर्माण कार्य को लेकर सवाल उठाए जा रहे है. यह सडक और कितनी बली लेगी? ऐसा सवाल निर्माण हुआ है. इस सडक दुर्घटना को लेकर लोनिवि के प्रति नागरिकों में असंतोष व्याप्त है.
धारणी से बुरहानपुर (मध्य प्रदेश) की ओर जा रहे आंतरराज्यीय महामार्ग पर (1) आमनेर किला फाटा के समीप, (2) तुकडोजी आश्रम शाला के सामने और (3) शेखडल्ला बाबा के सामने ऐसी तीन सडक दुर्घटनाएं हुई है. यह तीनों दुर्घटनाएं सडक पर पडे गड्ढे, गड्ढे को भरने डाले गए मुरुम की वजह से हुई है. शहर में आयोजित सेवा महाशिविर में बडे-बडे अधिकारियों के भाषण शुरु रहते समय ही एक किमी के फासले में यह तीन सडक हादसे सिर्फ सडक की घटिया हालत के कारण होने का आरोप किया जा रहा है. लोग लोनिवि पर दोष मढ रहे हैं.
रविवार देढतलाई में साप्ताहिक बाजार सजता है. धारणी से हजारों लोग बाजार में जाते है. क्योंकि यह फासला केवल 15 किमी का है. ऐसे में मार्ग पर काफी आवाजाही होती है. इसी दौरान भोकरबर्डी तक मार्ग बेहद खराब होने से दुर्घटनाएं आम बात बताई जा रही है. दुर्घटना में घायल अविनाश सावरकर की हालत नाजूक बताई जा रही है. अमरावती रेफर किया गया है. नागरिकों ने हादसों के लिए सडक की दुर्दशा को ही जिम्मेदार बताया है.

Back to top button