नाबालिग पर तीन युवकों ने किया जानलेवा हमला, गंभीर रूप से घायल

कोतवाली थाना क्षेत्र के रेलवे ब्रिज की गुरूवार देर रात की घटना

* एक नाबालिग आरोपी कब्जे में, दो की तलाश जारी
अमरावती/दि.27- कल गुरूवार 26 मार्च की रात राजकमल के रेलवे ब्रिज पर शराब के नशे में धूत तीन युवकों ने हमालपुरा में रहनेवाले एक 17 वर्षीय नाबालिग युवक के साथ बेवजह विवाद कर चाकू से जानलेवा हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया. जखमी युवक को जिला अस्पताल में भर्ती करने के बाद उसकी हालत नाजुक रहने से उसे शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती किया गया हैं. जख्मी युवक का नाम पवन बताया जाता हैं. कोतवाली पुलिस ने इस प्रकरण में एक नाबालिग को कब्जे में ले लिया हैं. जबकि दो की तलाश जारी हैं.
जानकारी के मुताबिक हमालपुरा निवासी पवन नामक 17 वर्षीय युवक गुरूवार 26 मार्च की रात राजकमल के रेलवे ब्रिज से गुजर रहा था. तब ब्रिज पर तीन युवक शराब के नशे में आपस में बातचीत कर रहे थे. इन युवकों ने पवन को रोककर उसके साथ बेवजह विवाद किया. विवाद इस कदर बढ गया कि तीनों युवकों ने पवन पर जानलेवा हमला कर दिया. हमलावर युवकों में से एक ने पवन के पेट में चाकू घोपकर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया. हमलावर युवकों में दो नाबालिग और एक बालिग बताया जाता हैं. जख्मी पवन को तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती किया गया. जहां उसकी हालत गंभीर रहने से उसे शहर के निजी अस्पताल में भर्ती किया गया हैं. कोतवाली पुलिस ने हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर एक नाबालिग को कब्जे में ले लिया हैं. मामले की जांच पुलिस आगे कर रही हैं.

Back to top button