आज घर-घर में होगा गुढी का पूजन
मराठी नववर्ष के लिए बाजार गुलजार

*रेडिमेड गुढी की बढी डिमांड
* साज सज्जा की विविध वस्तुएं उपलब्ध
अमरावती/ दि.19 – हिंदू नववर्ष का पहला दिन गुढी पाडवा के रूप में मनाया जा रहा है. साढे तीन मुहूतों में से एक माने जाने वाले इस त्योहार पर घर-घर में गुढी खडी की जाती है.इसके लिए बाजार में विविध प्रकार की वस्तुएं उपलब्ध है. इन दिनों गुढी पाडवा के लिए बाजार में खरीदारों की रौनक छाई हुई है. घर घर में भी गुढी उभारने के लिए परिवार के सदस्यों व्दारा घर की सजावट के साथ विविध प्रकार की तैयारियां की जा रही है.
गुढी पाडवा मराठी कैलेंडर के अनुसार एक महत्वपूर्ण त्योहार माना गया है. गुढी विजय, समृध्दी और खुशियों का प्रतीक है. इसे हर घर के मुख्य व्दार के पास स्थापित किया जाता है. गुढी को घर के दाई और स्थापित किया जा रहा है. इस त्योहार पर बाजार में गुढी खडी करने के लिए लगने वाली सभी सामग्री जैसे बांस की लंबी डंडी ,रेशमी कपडा ,चीनी की गाठों की माला, नीम के पत्ते, आम के पत्ते, उपर तांबे या चांदी का कलश लगाया जाता है.यह वस्तुएं बाजार में इन दिनों ग्राहकों को खुब लुभा रही है. समय के साथ लोगों के पास अब व्यक्त की कमी के कारण कुछ ग्राहक बाजार में आधे फीट से दो फीट तक मिलने वाली रेडिमेड गुढी भी खरीदने में रूची दिखा रहे है. बाजार में 150 से रूपये से 1 हजार रूपये किमत में यह गुढी मिलने लगी है. इसके अलावा गुडी के लिए लगनेवाली आकर्षक साडिया,सजावट की सामग्री की भी भरमार है.इसके अलावा घर सजावट के लिए भी आकर्षक तोरण जो 200 रूपये से2500 रूपये तक की रेंज में उपलब्ध है. घर के दरवाजे को वैसे तो आम के पत्तो के तोरण से सजाने की परंपरा है. इस कारण बाजार में मात्र 15 रूपये में आम के पत्तों की डाली भी मिलने लगी है. जो तोरण के लिए प्रर्याप्त है. साथ ही नीम के पत्ते जो गुढी में खास तौर पर लगाए जाते है. गुढी में लगनेवाली सभी वस्तुओं का विशेष महत्व होता है. जिसके कारण इन वस्तुओं की बाजार में खरीदारी भी बुधवार को जमकर होती दिखाई दी.
दोपहिया वान खरीदारी की ज्यादा के्रझ
ऑटोमोबाइल क्षेत्र में इस बार बडा उत्साह देखने मिल रहा है. विशेष कर पेट्रोल डीजल पर चलने वाले वाहनों की बजाय इलेक्ट्रि वाहनों की खरीदारी में ग्राहकों की अधिक रूची दिखाई दे रही है. युध्द में अगर इंधन की किल्लत हुई तो इलेक्ट्रिक वाहन सेफ रहेंगे. केवल बिजली की खपत सेफ रहेंगे.इसे देखत ेहुए ग्राहकों का इलेक्ट्रिक वाहनों पर अधिक रूझान दिखाई देने लगा है. जिसके कारण इस बार इलेक्ट्रिक वाहनों का क्रेज बढता नजर आया. खास बात यह है कि कईयों ने अपने घर गुढीपाडवा पर ही वाहने आये इसके लिए पहले अपने पसंदीदा वाहन की बुकींग कर ली थी. हालाकि एकाएक बुकींग बढने से अनेक ग्राहकों को अपनी पसंद और रंग का मॉडल नहीं मिल पा रहा.
गर्मी के कारण एसी और फ्रिज की मांग
कोरोना के बाद बडे आकार के टीवी की मांग बढी है. गुढी पाडवा के उपलक्ष्य में ग्राहकों ने अग्रिम बुकींग की है.मार्च की बढती गर्मी को दखते हुए इलेक्ट्रॉनिक्स बाजार में एयर कंडीशनर और रेफ्रिजरेटर की बिक्री में बडे पैमानपे पर वृध्दी हुई है. युवाओं में नए स्मार्टफोन और लैपटॉप खरीदने का क्रेज है. और कई कंपनियों ने जीरो डाउन पेमेंट और नो कॉस्ट ईएमआई जैसी योजनाएं पेश की है.
ग्राहकों को स्वागत के लिए रियल एस्टेट क्षेत्र तैयार
पिछले वर्ष की तुलना में इस बार ग्राहकों में सकारात्मक उर्जा दिखाई दे रही है. रियल एस्टेट में भी कई नए प्रोजेक्टस के गृह प्रवेश इस दिन होने के कारण कुल अर्थव्यवस्था को बडे पैमाने पर गति मिलेगी.व्यापारियों का कहना है कि खरीदरों के इस उत्साह को देखते हुए ,इस बार का गुढी पाडवा व्यापारियों के लिए वास्तव में समृध्दी की गुढी खडा करने वाला साबित होगा.
मार्च एंडिंग के कारण सराफा बाजार वीरान
बाजार में खरीदारी का जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है. मुख्य रूप से एक ही दिन मे सराफा ,ऑटामोबाईल और इलेट्रानिक्स इन तीन क्षेत्रों मे करोडो का कारोबार होने की संभावना व्यापारियों ने व्यक्त की है. गुढी पाडवा के दिन सोना खरीदना अत्यंत शुभ माना जाता है. शहर के सराफा बाजार क्षेत्र के छोटे बडे शोरूम में ग्राहकों के लिए विशेष ऑफर भी दिए जा रहे है. सराफा व्यापारी एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेंद्र भंसाली के बताया कि इस बार मार्च एंडिंग के चलते मनी मार्केट टाईट है. जिसके कारण बाजार में सोने का माहोल है. अब गुढीपाडवा का मुहूर्त देखते हुए बाजार में रौनक लौटेगी ऐसी अपेक्षा थी. लेकिन मार्च एंडिग में यह त्योहार आने के इस बार बाजार में विशेष उछाल दिखाई नहीं देगा. वर्तमान में सोने के दाम 1 लाख 55 हजार है. इस बार युध्द की स्थिती व मार्च एंडिंग के फंडे के कारण मनी मार्केट टाईट होने से सराफा बाजार में 15 से 20 करोड तक का ही बिजनेस होने की संभावना है.





