कल सुधांशूजी महाराज का विराट भक्ति सत्संग

संत ज्ञानेश्वर सांस्कृतिक भवन में प्रात: 10 से 12.30 बजे तक चलेगा आयोजन

* विश्व जागृति मिशन का भक्तिपूर्ण आयोजन
अमरावती /दि.23 – विश्व जागृति मिशन के संस्थापक परमपूज्य सद्गुरु श्री सुधांशजी महाराज के पावन सानिध्य में कल मंगलवार 24 फरवरी को विराट भक्ति सत्संग का आयोजन किया जा रहा है. स्थानीय मोर्शी रोड स्थित संत ज्ञानेश्वर सांस्कृतिक भवन में सुबह 10 से अपरान्ह 12.30 बजे तक चलनेवाले इस विराट भक्ति सत्संग में सभी धर्मशील व श्रद्धालुजनों से सहपरिवार उपस्थिति का आवाहन विश्व जागृति मिशन की अमरावती शाखा के पदाधिकारियों व सदस्यों द्वारा किया गया है.

 

Back to top button