कल फूलों की भव्य होली
राधाकृष्ण मंदिर में पधारेंगी रामप्रियाजी

अमरावती/दि.26 – श्री राधाकृष्ण सेवा समिति ने रंगोत्सव के अवसर पर कल 27 फरवरी को आमलकी एकादशी उपलक्ष्य फूलों की होली का आयोजन सबेरे 8 बजे से राधाकृष्ण मंदिर रंगारी गली में किया है. सभी भाविकों से इस उत्सव में आनंद लेने अवश्य पधारने का अनुरोध समिति ने किया है. समिति ने बताया कि, प्रसिद्ध रामप्रिया श्री जी इस सुंदर मौके पर भजन गंगा प्रवाहित करेगी. जिससे भगवान राधाकृष्ण के साथ होली खेलने का आंनद एकादशी पर दोगुना कई गुना होगा. अधिकाधिक संख्या में अपने मित्रजनों, परिजनों के संग फूलों की होली हेतु राधाकृष्ण मंदिर पधारने कहा गया है.





