कल हनुमान जयंती है…..
मंदिरों में सुंदर सजावट, श्रद्धालुओं में अपार उत्साह

* बजरंग बली के जयकारे से गूंजेगा संपूर्ण वातावरण
अमरावती/दि.1 – जनदेवता हनुमानजी के जन्मोत्सव हेतु अंबानगरी जोरदार अंदाज मे ंसज गई है. बडे प्रसिद्ध हनुमान मंदिरों के साथ ही गली-बस्तियों के मंदिरों में भी तैयारी और उत्सव की छटा दिखाई दे रही हैं. गली-गली से हनुमान चालीसा की चौपाईयां की आवाज आ रही हैं. छोटे-बडे सभी मंदिरों में रोशनाई तथा सुंदर सजावट की गई है. ऐसे में प्रसादी को लेकर इस बार नई व्यवस्था करनी पड रही है. भोजन प्रसादी के स्थान पर डोने में प्रसादी बूंदी, पकोडी, सेव, मसाला भात के पर्याय अपनाने की जानकारी कुछ मंदिरों के भक्तों ने दी. बुधवार शाम शहर में भव्य-दिव्य हनुमान जन्मोत्सव शोभायात्रा निकाली गई. जिससे भी बजरंग बली के भक्तों का उत्साह बढा.
* रवि नगर में जरबेरे के फूलों से सजावट
संकट मोचन मंदिर सरोज चौक, रवि नगर और पंचमुखी हनुमान मंदिर कॉटन मार्केट सहित सभी मंदिरों में लाइटींग, फूलों की लडियों से सजावट की गई है. रवि नगर मंदिर में भक्तों द्वारा अर्पित जरबेरे के फूलों के महाजन डेकोरेशन द्वारा श्रृंगार किया जा रहा है. अत्यंत आकर्षक यह सजावट हो जाने की जानकारी भक्तों ने दी.
* भक्तों ने दी सामग्री
हनुमान जयंती पर भंडारा के आयोजन होते हैं. बल्कि हाल के दशकों मेें प्रसादी के आयोजन बढ गये थे. प्रत्येक गली और बस्ती में हनुमानजी को पूरी पत्तल परोसकर भोग लगाया जाता और इसकी भोजन प्रसादी बाकायदा पंगत से कराई जाती. गली-गली में हजारों लोग प्रसाद पाने का नजारा रहता. भक्त भी अपने जनभगवान हनुमानजी को सामग्री सहर्ष अर्पित करते आ रहे हैं.
* डोना में प्रसाद
शारदा नगर सहित अनेक कॉलोनी में डोना प्रसादी का विकल्प खोजा गया है. जिसमें मुख्य रुप से बूंदी, सेव और मसाला भात-बर्फी का प्रसाद दिये जाने का नियोजन है, इस प्रकार की जानकारी आयोजकों ने दी है. उनका कहना है कि, अब तक संपूर्ण भोजन प्रसादी पंगत लगाकर दी जाती थी. अब लगता है कि, बजरंग बली की इच्छा है. इस बार डोना में प्रसाद दिया जाये.