कल सिंभोरा बांध योजना पर जलापूर्ति विभाग मंत्री लेंगे बैठक
विधायक रवि राणा रहेंगे विशेष तौर पर उपस्थित

अमरावती / दि.23 – विधानसभा आश्वासन समिति अध्यक्ष विधायक रवि राणा ने सिंभोरा बांध के संदर्भ में शहर जलापूर्ति को निर्माण होनेवाली समस्या का निराकरण किए जाने महत्वपूर्ण सवाल विधानसभा में उपस्थित किया था. अब वे स्वयं विधानसभा आश्वासन समिति के अध्यक्ष हैं. पाइप लाइन की तकनीकी खामियों को दूर करने पर शहर में जलापूतिर्र् नियमित और सुचारू रूप से हो सकती है. इस बात को लेकर जलापूर्ति और स्वच्छता मंत्री के साथ कल 24 मार्च मंगलवार को दोपहर 1 बजे बैठक का आयोजन किया गया है.
बैठक में मंत्रालय अधिकारी अंजली बोडखे ने विधायक रवि राणा को पत्र भेजकर उपस्थित रहने का अनुरोध किया है. बता दें कि करीब 1 हजार करोड रूपए की इस योजना की विस्तृत जानकारी वे इस बैठक में प्रस्तुत करेंगे. बैठक में नेरपिंगलाई बीपीटी तक जलापूर्ति को सक्षम करने के विषय पर भी चर्चा की जायेगी. इस बैठक के कारण विधायक रवि राणा के विषय को आश्वासन क्रमांक 79 अंतर्गत अनुपालन कर संबंधित बैठक में रखा गया है. संबंधित विभाग के अधिकारी भी इस अवसर पर उपस्थित रहेंगे.





