पुनर्विवाहित महिला पर ससुराल में अत्याचार
पति, सास-ससुर के खिलाफ मामला दर्ज

* खोलापुरी गेट थाना क्षेत्र की घटना
अमरावती /दि.12 – पुनर्विवाह कर सुखी संसार का सपना देखनेवाली 28 वर्षीय महिला पर ससुराल के सदस्यों द्वारा अत्याचार किए जाने का मामला प्रकाश में आया है. पहली बेटी को छोडकर केवल पति के पहले पत्नी के बेटे को ही संभालने की मांग पूर न होने से विवाहिता पर शारीरिक व मानसिक अत्याचार किए गए. खोलापुरी गेट पुलिस ने 10 फरवरी को पति और सास-ससुर के खिलाफ मामला दर्ज किया है.
शिकायत के मुताबिक पीडित महिला यह रहमत नगर परिसर की रहनेवाली है. दोनों का दूसरा विवाह है. उसे पहले पति से 5 साल की बेटी है और पति को भी दो बेटे है. पीडिता तीनों बेटों को अच्छी तरह रखने के बावजूद केवल एक माह में ही ससुराल के सदस्यों ने अपनी बेटी की तरफ ध्यान न देने और केवल पति के ही बच्चों को संभालने का दबाव डालना शुरु किया. इसी बात को लेकर पति, ससुर और सास यह उससे मारपीट करने लगे. आखिरकर इन अत्याचारों से त्रस्त होकर पीडिता ने पुलिस स्टेशन पहुंचकर शिकायत दर्ज की. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरु की है.





