विवाहिता को मिलने बुलाने के बहाने किया अत्याचार
मामला दर्ज, चिखलदरा से प्रकरण वर्धा पुलिस के हवाले

चिखलदरा/दि.20 – चिखलदरा थाना क्षेत्र में रहनेवाली एक विवाहित महिला को पसंद करने के बहाने बातचीत करने के लिए मोबाईल दिया और पश्चात उसे मिलने बुलाकर उस पर लैंगिक अत्याचार किए जाने की घटना उजागर हुई हैं. इस प्रकरण में चिखलदरा पुलिस ने 18 फरवरी की शाम आरोपी पर मामला दर्ज किया.
जानकारी के मुताबिक पीडित महिला नागपुर जिले के रामटेक की रहनेवाली है. वह पति के साथ वर्धा जिले के देवली गांव के खेत में मजदूरी के लिए गई थी. 11 फरवरी की शाम 5 बजे के दौरान पीडिता पानी भरने के लिए गई तब चिखलदरा तहसील के धामणी ग्राम निवासी आरोपी सुनील बुडा भुसूम (28) ने उसका हाथ पकडा और कहने लगा कि वह उसे पसंद करता हैं. पश्चात बातचीत करने के लिए उसने एक मोबाईल दिया. उसी दिन रात 9 बजे के दौरान आरोपी ने उसे फोन कर तडके 4 बजे खेत में मिलने के लिए बुलाया. पीडिता खेत में गई तब आरोपी ने उससे जबरदस्ती शारीरिक संबंध स्थापित किए. पश्चात पीडिता ने आपबिती अपने पति को बताई. इस बात पर से पति-पत्नी के बीच विवाद हो गया और आखिरकार उसने चिखलदरा थाने में शिकायत दर्ज की. घटनास्थल वर्धा जिले के देवली थाना क्षेत्र का रहने से शुरूआत में चिखलदरा पुलिस ने झीरो एफआईआर दर्ज की और आगे की जांच के लिए वर्धा जिले के संबंधित पुलिस की तरफ भेज दिया. चिखलदरा पुलिस ने आरोपी सुनील भुसूम के खिलाफ विनयभंग व दुष्कर्म का मामला दर्ज किया है.





