व्यापारी से 3.5 करोड रूपए की धोखाधडी

लोकेश ट्रेडर्स के मालिक को लगाया चूना

* कर्मचारी सहित छह आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज
वरूड/दि.23 वरूड में एक व्यापारी के साथ 3 करोड रुपए से अधिक की आर्थिक धोखाधडी का सनसनीखेज मामला सामने आया हैं. इस मामले में व्यापारी द्बारा थाने में शिकायत के तहत पुलिस ने दुकान में काम करने वाले कर्मचारी सहित छह आरोपियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी हैं.
जानकारी के अनुसार वरूड के सत्यदेवनगर निवासी व्यापारी लोकेश संतोष अग्रवाल (48) की शनिवार पेठ स्थित काकाजी सदन, गजानन मंदिर के पास लोकेश ट्रेडर्स नाम के फर्म हैं. शिकायत के अनुसार दुकान में कार्यरत शिवाजी नगर वरूड निवासी आरोपी गोपाल रामकृष्ण चौधरी (40) ने 22 सितंबर 2021 से 8 दिसंबर 2025 के बीच विश्वासघात कर फर्म के आईसीआईसीआई बैंक खाते से अलग-अलग बैंक खाते में कुल 3 करोड 5 लाख 88 हजार रुपए का गैरकानूनी ट्रांसफर किया. बतया गया है कि आरोपी ने यह रकम अपने तथा अन्य आरोपियों अश्विनी गोपाल चौधरी, वंदना गुल्हाने, संजय गुल्हाने, शोभा गुल्हाने और मयूर गुल्हाने के बैंक खातों में ट्रांसफर की. हालांकि व्यापारी अग्रवाल दुकान में काम करनेवाले काफी भरोसा करते थे इसलिए दुकानदारी का अधिकतम कामकाज उसके हिवाले कर रखा था. लेकिन पिछले कुछ महिनों से हिसाब किताब में गडबडी दिखाई दी इस संदर्भ में व्यापारी अग्रवाल ने गोपाल से पिछले दो-तीन साल का हिसाब मांगा लेकिन वह हिसाब देने के लिए आना-कानी कर रहा था. व्यापारी अग्रवाल ने जब स्वयं हिसाब निकला तो उनके पैराेंं तले जमीन खिसक गई. आरोपी ने विश्वास घात करते हुए करोडों रुपए का चूना लगाया था. आरोप है कि इस रकम से आरोपियों ने अपने नाम पर संपत्ति भी खरीदी. आखिरकार शनिवार 21 मार्च को इस मामले में पुलिस थाने में शिकायत दर्ज करवाई गई. लोकेश संतोष अग्रवाल द्बारा की गई शिकायत के आधार पर वरूड पुलिस ने आरोपियोें के खिलाफ धोखाधडी अंतर्गत विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है.

Back to top button