बालाजी प्लॉट प्रांगण में सहपरिवार परंपरागत होली दहन

क्षेत्र के सभी ने लिया होली मिलन का आनंद

अमरावती /दि.4 – बालाजी प्लॉट के प्रांगण में पारंपारिक रुप से क्षेत्र के अनेक परिवारों ने मिलकर सामूहिक होली दहन करने के साथ होली मिलन का भी आनंद लिया. एक-दूसरे के गाल पर गुलाल लगाकर होली मनाई गई. संपूर्ण बालाजी प्लॉट में सुुंदर वातावरण रहा. इको फ्रेंडली होली करते हुए गोबरी और कंडो की होली जलाई गई.
इस समय सर्वश्री आनंद दातेराव, निखिल टावरी, दीपक मंत्री, मुकुल पाटिल, आनंद सिकची, आशीष शिंगणे, ऋषी मोरे, सुनील सहस्त्रबुद्धे, केदार पावगी, सुनील हिरुलकर, चेतन्य राठी, राजेश धानक, आल्हाद कलोती, गोपाल मंजलवार, डॉ. अनिल राबडे, पराग करवा, दीपक राठी, शेखर शेरेकर, योगेंद्र श्रोती, रोहित कलोती, डॉ. अद्वैत पानट, गोपाल जाखोटिया, जीतेश जाखोटिया, अमित कलोती, मुकुल कलोती, अक्षय दायमा, रणजीत गावंडे आदि अनेक परिवार होली मिलन में उत्साह से सम्मेलित हुए.

Back to top button