छोटे बच्चों का इस तरह दुखद निधन बेहद पीड़ादायक
मुख्यमंत्री ने व्यक्त की संवेदनाएं, प्रशासन को सख्त निर्देश

नागपुर/ दि.4 – नासिक में निजी क्लास के स्नेह सम्मेलन से घर लौट रहे परिवार की कार इलाके के खेत में स्थित कुएं में गिर जाने से नौ लोगों की दुखद मौत हो गई. इस पर मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा, वह गाड़ी कुएं में गिर गई.
राज्य के आपदा प्रबंधन मंत्री गिरीश महाजन ने मुझसे फोन पर बात की और वहां की स्थिति की जानकारी दी. सच में इतने छोटे बच्चों का इस तरह दुखद निधन होना किसी के लिए भी असहनीय है. जो कुआं था, उसका घेरा बहुत छोटा था और बीच में कुआं था. इसलिए पहली नजर में यही कारण सामने आता है कि यह घटना घटी. मैं पूरे परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं. हमने उन लोगों के लिए मदद की घोषणा की है, लेकिन साथ ही इस तरह के मामलों को लेकर निर्देश भी दिए हैं कि यदि सड़क के बीच इस प्रकार के कुएं कहीं भी हैं और वहां आवाजाही होती है, तो तुरंत उसका ऑडिट किया जाए और आवश्यक उपाय किए जाएं.
* सुनेत्रा पवार का करना चाहिए समर्थन
बारामती चुनाव को लेकर मेरा मानना है कि सभी दलों को सुनेत्रा ताई को समर्थन देना चाहिए। मेरी सभी से अपील है कि यदि यह उपचुनाव बिना मुकाबले हो जाए तो यह महाराष्ट्र के लिए उचित स्थिति होगी. पहले भी महाराष्ट्र में बिना मुकाबले उपचुनाव हुए हैं. मुझे याद है कि जब आर.आर. पाटील (आबा) का दुखद निधन हुआ था, तब भी भाजपा और हमने तय किया था कि चुनाव नहीं लड़ेंगे और वह बिना मुकाबले कराया गया था. मुझे लगता है कि सभी दलों को बड़ा दिल दिखाते हुए चुनाव बिना मुकाबले करना चाहिए, ऐसा भी मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा.





