मुंबई, पुणे, नागपुर की ट्रेनों में समय बदलाव
14 अप्रैल से होगा लागू

नागपुर/ दि. 6- मध्य रेलवे ने अनेक यात्री गाडियों में थोडा समय परिवर्तन किया है. उनमें मुंबई, पुणे, नागपुर, हावडा रोड की ट्रेनों के साथ अधिकांश का सफर आधा घंटा कम अधिक किया गया है. आगामी 14 अप्रैल से नई समय सारणी लागू होने की जानकारी मध्य रेल ने दी है. सीएसएमटी- नागपुर दूरंतो 12289/ 12290 और मुंबई- अमरावती 12111 अंबा एक्सप्रेस का इसमें समावेश रहने की जानकारी दी गई. दोनों ही ट्रेने अब आधा घंटा देरी से मुंबई से रवाना होगी.
मध्य रेल ने दावा किया कि टे्रनों की रफ्तार बढाई गई है. वहीं सीएसएमटी – हावडा, अहमदाबाद- पुरी, सीएसएमटी- गोेंदिया विदर्भ एक्सप्रेस, दादर- शिर्डी, अहमदाबाद- नागपुर प्रेरणा एक्सप्रेस, पुणे- नागपुर गाडियों के भुसावल, बडनेरा, ईगतपुरी जैसे महत्वपूर्ण स्थानको के समय में भी परिवर्तन हुआ है. अन्य मार्ग के स्टॉपेज के समय में कोई बदलाव नहीं होने की बात मध्य रेल ने स्पष्ट की है. रेलवे ने 14 अप्रैल से नई समय सारणी के अनुरूप अपना टिकट और यात्रा का प्लान बनाने का आवाहन किया है. लोकमान्य तिलक टर्मिनस एलटीटी से छूटनेवाली कुछ महत्वपूर्ण ट्रेनों के समय में भी परिवर्तन किया गया है. जिसमें तिरूअनंतपुरम साप्ताहिक ट्रेन संख्या 16331/ 16332, नागर कॉइल द्बिसाप्ताहिक एक्सप्रेस ट्रेन संख्या 16351/ 16352 और सप्ताह में चार दिन चलनेवाली नागर कॉइल एक्सप्रेस 16339/ 16340 के समय में परिवर्तन किया गया है.





