अमर शहीद हेमु कालाणी की जयंती पर किया अभिवादन

शहीद दिवस पर भगतसिंह, सुखदेव, राजगुरु को भी किया नमन

* देशभक्ति के नारों से गूंज उठा परिसर
* सिंधु नगर सेवा समिति का आयोजन
अमरावती/दि.24 – सिंधु सेवा समिति की ओर से सोमवार 23 मार्च को अमर शहीद हेमु कालाणी की 103 वीं जयंती एवं शहीद भगतसिंह, सुखदेव और राजगुरु के 95 वें शहादत दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया था. इस अवसर पर शदाणी गार्डन, सिंधु नगर स्थित शहीद हेमु कालाणी की प्रतिमा पर पुष्पमाला अर्पित कर उनका अभिवादन किया गया व भगतसिंह, सुखदेव और राजगुरु को भी नमन किया गया. इस दौरान वंदे मातरम, भारत माता की जय और इंकलाब जिंदाबाद के नारों से परिसर गूंज उठा. उपस्थित नागरिकों ने शहीदों के बलिदान को स्मरण करते हुए दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की.
कार्यक्रम की अध्यक्षता महापौर श्रीचंद तेजवानी ने की. इस समय ओमप्रकाश पुन्शी ने अपने विचार व्यक्त करते हुए शहीद हेमु कालाणी के जीवन और स्वतंत्रता संग्राम में उनके योगदान पर प्रकाश डाला और युवा पीढी से देशभक्ति की भावना को आत्मसात करने का आवाहन किया. उल्लेखनीय है कि, 23 मार्च 1923 को अखंड भारत के सिंध प्रांत के सख्खर में माता जेठीबाई और पिता पेसुमल कालाणी के घर जन्मे हेमु कालाणी ने कम उम्र में ही देश की आजादी के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान दिया था. उनकी जयंती पर देशभर में उन्हें श्रद्धापूर्वक याद किया जाता है.
सिंधु नगर सेवा समिति अध्यक्ष नानकराम मूलचंदानी के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में बडी संख्या में नागरिकों ने उपस्थित रहकर शहीदों की शहादत को नमन करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया. कार्यक्रम में पं. महेश शर्मा, तोताराम खत्री, शिवधारा आश्रम के साई संतोषजी महाराज, महापौर श्रीचंद तेजवानी, नगरसेवक महेश मूलचंदानी, पूज्य पंचायत कंवर नगर अध्यक्ष संतोष सबलानी, सचिव राजा नानवानी, बलदेव बजाज, राजेश शादी, विशाल राजानी, रोशनलाल हबलानी, जगदीश छतवानी, इंदरलाल दीपवानी, डॉ. पुंशी, ओमप्रकाश पुंशी, नानकराम मूलचंदानी, लिलाराम कुकरेजा, तीरथदास बजाज, जुम्मनदास बजाज, मोहनलाल मंधानी, राजू किंगरानी, रामचंद आहूजा, राजकुमार बोधानी, राजकुमार बतरा, संतोषकुमार चांदवानी, जोधाराम खत्री, संजय लालवानी, जय दादलानी, अनिल आडवानी, हीरानंद सावलानी, महेंद्र बुधवानी, सुरेश वाधवानी, मनोज माखिजा, तुलसी साधवानी, भाई घनश्यामदास बत्रा, साई रामकिसन जी, प्रदीप हरवानी, नामदेव तरडेजा, रमेशलाल कपुर, पूज्य शदाणी दरबार, पूज्य पंचायत, कंवर नगर, पूज्य शिवधारा आश्रम, समाधा आश्रम, श्री झूलेलाल मंडल, बाबा आसुदास समिति के सदस्य रमेश टेंभरे आदि उपस्थित थे.

Back to top button