इंडिका चोरी के दो आरोपी गिरफ्तार

2.95 लाख का माल जब्त, एलसीबी की कार्रवाई

मोर्शी/दि.9 – मोर्शी क्षेत्र से चोरी हुई इंडिका विस्टा कार के मामले में ग्रामीण अपराध शाखा पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया हैं. पुलिस ने आरोपियों के पास से चोरी की कार समेत कुल 2 लाख 95 हजार रुपए का माल जब्त किया है.
जानकारी के मुताबिक 23 फरवरी को मोर्शी पुलिस थाने में शिवाजी नगर निवासी उमेश ज्ञानेश्वर ठाकरे (38) ने शिकायत दर्ज कराई थी. उन्होंने बताया कि 22 फरवरी की रात उन्होंने अपनी एमएच 27- एआर 3884 क्रमांक की इंडिका विस्टा कार घर के सामने खडी की थी, जिसे अज्ञात चोर रात के दौरान चोरी कर ले गए. इस संबंध में मोर्शी पुलिस ने अपराध दर्ज किया था. मामले की गंभीरता को देखते हुए ग्रामीण पुलिस अधीक्षक विशाल आनंद के निर्देश पर ग्रामीण अपराध शाखा ने जांच शुरू की. जांच के दौरान तकनीकी सबूत और गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस को जानकारी मिली कि चोरी में उपायेग की गई इंडिगो कार कठोरा नाका से नागपुर बायपास रोड के किनारे खडी हैं आार उसमें दो संदिग्ध व्यक्ति बैठे हैं. सूचना के आधार पर स्थानीय अपराध शाखा की टीम ने मौके पर छापा मारकर दोनों संदिग्धों को हिरासत में लिया. पूछताछ में पहले तो आरोपियों ने टालमटोल किया. लेकिन सख्मी से पूछताछ करने पर उन्होंने चोरी की वारदात कबूल कर ली. गिरफ्तार आरोपी आरोपियों की पहचान तलेगांव मोहना, चांदुर बाजार निवासी शाहरूख शाह सादिक शाह (30), यास्मीन नगर निवासी तौसिफ खान तमीन खान (28) के रूप में हुई हैं. आरोपियों ने बताया कि शाहरूख खान की सफेद रंग की इंडिगो कार से मोर्शी गए थे और वहां से इंडिगो विस्टा कार चोरी कर नवसारी रिंग रोड के पास हजरत मौला काढा शॉप के पीछे खुले मैदान में खडी कर दी थी. पुलिस ने आरोपियों के पास से चोरी की इंडिका विस्टा कार, वारदात में इस्तेमाल की गई इंडिगो कार तथा दो मोबाईल फोन इस प्रकार कुल 2 लाख 95 हजार रुपए का माल बरामद किया गया. इस कार्रवाई को पुलिस अधीक्षक विशाल आनंद, पुलिस निरीक्षक किरण वानखेडे के नेतृत्व में पुलिस उपनिरीक्षक नितिन इंगोले, सुनील महात्मे, सैयद अजमत, स्वप्नील तंवर, चेतन दुबे, निलेश डांगोरे, प्रशिक वानखडे तथा साइबर पुलिस स्टेशन के कर्मचारी सागर धापड, विकास अंजिकर, अश्विन मानकर और रितेश गोसामी की टीम ने अंजाम दिया.

Back to top button