दो बच्चों से दुष्कर्म
53 साल का संजय नामजद

अमरावती/दि.1 – तिवसा थानांतर्गत दो मासूम लडकों से अनैसर्गिक कृत्य किये जाने का भयंकर मामला उजागर हुआ है. पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी संजय शंकर काजलकर (53, आजाद चौक) के विरुद्ध बीएनएस और पोक्सोे की धाराओं के तहत अपराध दर्ज किया हैं.
शिकायत मेें कहा गया कि, 50 वर्ष के व्यक्ति का बेटा गत 20 मार्च को पिसाई के लिए आटा चक्की जा रहा था. तब आरोपी संजय काजलकर ने उसे बीच रास्ते रोका और घटनास्थल ले जाकर उससे अनैसर्गिक कृत्य किया. 27 मार्च को पुन: बच्चा खेलने के लिए जाते समय ने उसे पकडा और दुष्कृत्य किया. बच्चे को पत्थर से मारने की धमकी भी दी. तब यह भी उजागर हुआ कि, आरोपी ने बच्चे के भाई से भी इस प्रकार की गंदी हरकत, अत्याचार किया था. पीडित के बयान के आधार पर पुलिस ने अपराध दर्ज किया है. आरोपी को दबोचा जा रहा हैं.





