दुकानों में सेंध लगाकर पैसे उडानेवाले दो शातिर चोर धरे गए
ग्रामीण अपराध शाखा की कार्रवाई, 1.10 लाख रुपए का माल जब्त

अमरावती/दि.11 – ग्रामीण अपराध शाखा ने दुकानदारों का ध्यान भटकाकर दुकानों के गल्ले से नकदी उडानेवाले अमरावती शहर की एक शाति जोडी को 9 मार्च की शाम गिरफ्तार किया. आरोपियों ने दत्तापुर और पथ्रोट पुलिस थाना क्षेत्र में दो अलग-अलग दुकानों से नकदी चोरी करने की बात कबूल की हैं. पुलिस ने उनके कब्जे में से 30 हजार रुपए नकद और चोरी में इस्तेमाल की गई दुपहिया वाहन सहित कुल 1 लाख 10 हजार रुपए का माल जब्त किया हैं. गिरफ्तार आरोपियों के नाम कपील रमेश माठे (29), अयूब खलिलखान पठान (36) है.
जानकारी के मुताबिक 1 मार्च को धामणगांव रेवले क्षेत्र के दत्तापुर पुलिस थाना अंतर्गत परसोडी गांव में लिलाधर लक्ष्मीनारायण आसावा (63) की किराणा दुकान के गल्ले से अज्ञात चोरों ने 35 हजार रुपए चोरी कर लिए थे. इस मामले की जांच ग्रामीण अपराध शाखा ने तकनीकी और गुप्त जानकारी के आधार पर शुरू की. जांच के दौरान इस चोरी में कपिल माठे और आयूब पठाण के शामिल होने के संकेत मिले. इसके बाद पुलिस ने 9 मार्च की रात अमरावती शहर के बेलपुरा क्षेत्र में दबिश देकर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया.