दुपहिया की आमने-सामाने भिडंत में दो की मौत

बुलढाणा-हातनी मार्ग की घटना

चिखली/दि.9 चिखली के समीप स्थित हातनी से बुलढाणा मार्ग पर शुक्रवार की शाम 7.30 बजे के दौरान दो मोटर साइकिल के बीच हुई आमने-सामने भिडंत में दो लोगों की मृत्यु हो गई. मृतकों के नाम जानेफल निवासी दत्तात्रय वाघ (34) और बुलढाणा निवासी सुमित तेलरकर हैं.
जानकारी के मुबातबिक जानेफल निवासी दत्तात्रय वाघ अपने दुपहिया पर सवार होकर जा रहे थे तब हातनी-चिखली-बुलढाणा मार्ग से जाते समय सामने से आ रही एक दुपहिया ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी. इस भीषण दुर्घटना में दत्तात्रय वाघ समेत दूसरी दुपहिया पर सवार सुमित तेलरकर की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई. सुमित तेलरकर यह वरूड नाका के बैंक शाखा में कर्मचारी के तौर पर कार्यरत था. दुर्घटना इतनी भीषण थी कि दोनों दुपहिया चकनाचुर हो गई. घटनास्थल पर नागरिकों की भारी भीड जमा हो गई थी. जानकारी मिलते ही पुलिस ने घटनास्थल का पंचनामा किया और आगे की कार्रवाई शुरू की. चिखली-बुलढाणा मार्ग पर नियमित रूप से घटित होनेवाली दुर्घटना के कारण यह मार्ग यात्रियों समेत आम नागरिकों के लिए जानलेवा होता दिखाई दे रहा हैं.

Back to top button