कर्ज में डूबे दो किसानों ने की आत्महत्या

तिवसा तहसील के शेंदूरजना बाजार की घटना

* पडोसी के अंत्येष्टि की तैयारी शुरू रहते लगाई फांसी
तिवसा/दि.20 शेंदूरजना बाजार में एक ही दिन घटित दो किसानों की आत्महत्या की घटना से संपूर्ण परिसर में खलबली मच गई हैं. गांव में रहनेवाले अल्पभूधारक किसान दीपक भालचंद्र भेलकर (45) ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. यह घटना गुरूवार 19 फरवरी की शाम 5 बजे के दौरान उजागर हुई. आत्महत्या करनेवाले दोनों किसानों के नाम दीपक भेलकर और राजेश सोनोने हैं.
जानकारी के मुताबिक परिसर में सुबह ही एक व्यक्ति की आत्महत्या के कारण शोक व्याप्त था. उस व्यक्ति के अंतिम संस्कार की तैयारी शुरू थी. परिसर के नागरिक और परिवार अंतिम संस्कार के लिए बाहर गए थे. इसी दौरान दीपक भेलकर ने घर में अकेले रहते फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. दीपक भेलकर यह अल्पभूधारक किसान है. उसके नाम डेढ एकड खेती है. खेत की अनिश्चित आय, आर्थिक परेशानी और बढते मानसिक तनाव के कारण उनके द्बारा यह कदम उठाए जाने की चर्चा है. घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में शोक की लहर छा गई. घटना के कारण क्षेत्र में खलबली मच गई हैं. विशेष यानी एक ही दिन परिसर के दो किसानों द्बारा आत्महत्या किए जाने से चिंता का वातावरण निर्माण हो गया है. मृतक दीपक भेलकर के पीछे पत्नी, दो बेटो का भरापूरा परिवार हैं.
इसी तरह शेंदूरजना बाजार निवासी राजेश किसन सोनोने नामक 52 वर्षीय किसान ने गांव के पास सूर्यगंगा नदी में कूदकर आत्महत्या कर ली. 19 फरवरी को 12 बजे के दौरान यह घटना उजागर हुई. सोनोने के पास पांच एकड खेती है. उस खेती के भरोसे वह परिवार का पालन-पोषण करते थे. लेकिन पिछले तीन साल से लगातार अतिवृष्टि और कर्ज में डूबे रहते वे आर्थिक परेशानी में थे. ऐसे में वे गुरूवार 19 फरवरी को खेत में जाने के बहाने घर से बाहर निकले. गांव के निकट सूर्यगंगा नदी में कुछ किसानों को शव दिखाई देने से उन्होंने गांव में घटना की जानकारी दी. ग्रामवासी तत्काल घटनास्थल आ पहुंचे. तब पता चला की वह शव राजेश सोनोने का हैं. राजस्व विभाग समेत पुलिस को इस घटना की जानकारी दी गई. तिवसा नगर पंचायत के अग्निशमन कर्मचारियोें की सहायता से शव बाहन निकाला गया और पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए उसे तिवसा उपजिला अस्पताल पहुंचाया गया. मृतक किसान के पीछे पत्नी और दो बेटों का परिवार है.

Back to top button